श्रीराम और राम सेतु लाखों वर्ष पूर्व से हैं - अरविन्द सिसोदिया Shri Ram and Ram Setu are from millions of years ago

श्रीराम और राम सेतु लाखों वर्ष पूर्व से हैं - अरविन्द सिसोदिया Shri Ram and Ram Setu are from millions of years ago यह अनेकों बार हुआ कि कोई भी व्यक्ति कोई भी कम्प्यूटर या सौफटवेयर की आड लेकर , श्रीराम के जन्म के समय को राम सेतु के निर्माण के समय को लेकर कुछ तो भी कह देता है। इस झूठ को फैलाना बंद कीजिये । क्यों कि हिन्दू सनातन के आदि ग्रन्थों में सब कुछ बहुत बहुत स्पष्ट है। जैसे कि - श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था । श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था । अब लगभग 5124 वर्षों से कलयुग है। ------------- श्री कृष्ण का जन्म कितने वर्ष पहले हुआ था ? ईस्वी सन् 2022 के अनुसार , हम पृथ्वी पर पहले मानव के जन्म के बाद 1,96,40,92,872 वर्षों में हैं। चल रहे वर्ष 1,96,40,92,872 - श्रीकृष्ण का जन्म 1,96,40,87,874 वर्ष = 4998 वर्ष। अब तक कलयुग कि कितनी आयु निकल चुकी हैं । इस बारे में आर्यभट्ट कि पुस्तक आर्यभट्टिका के अनुसार कलियुग ईशा से 3102 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। अभी ईशा के बाद 2022 चल रहा हैं अर्थात कलयुग को 5124 साल का समय व्यतित हो गया। इसी तरह भल्लिका तीर्थ पर श्री ...