संदेश

bhaarat jodo yaatra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत हड़पो यात्रा - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
  भारत हड़पो यात्रा - अरविन्द सिसौदिया एक विश्लेषण कांग्रेस के राजकुमार भारत जोडो यात्रा पर हैं। यह यात्रा उनके लिये सबसे अहम है क्यों कि इस यात्रा के बाद भी कांग्रेस विफल रही, लोकसभा 2024 के चुनावों में खास कुछ नहीं कर पाई ,तो कांग्रेस के लिये अंत होगा और आगे चल कर वह कई क्षेत्रीय पार्टियों में विभक्त हो जायेगी। जैसा कि 1996 में नरसिंह राव के नेतृत्व में हुये आम चुनावों के समय हुआ था। कांग्रेस को इस यात्रा की सफलता को लेकर हमेशा ही संदेह रहा है क्यों कि वह इस यात्रा में धुर विरोधी लोगों को साथ लेकर चली और प्रत्येक प्रदेश के लिये उसने अलग अलग रणनीतियां बनाईं । जैसे केरल में वह गौ हत्यारों के नजदीक भी दिखी वह चर्च के साथ भी दिखी । वहीं वह उत्तर भारत में हिन्दूवादी दिखनें की अधिकतम कोशिश कर रही है। महाकाल के मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नकल करते राहुल जी दिखे। इस यात्रा को लेकर जनता में कांग्रेस नें हमेशा भ्रम फैलाया कि यात्रा राजनीति से परे है। मगर कोई भी राजनैतिक देल राजनीति से परे तो हो ही नहीं सकता, वह कार्य को किसी भी तरह करे उसका मूल मकसद तो वोट बटोरना ही रहता है। ...