कांग्रेस, अल्पसंख्यकवाद के नाम पर बहुसंख्यकों को बड़ा नुकसान पहुंचाती रही है - मदन दिलावर bjp rajasthan kota
अल्पसंख्यकवादी कांग्रेस प्रत्याशी को, बहुसंख्यक समाज मतदान के द्वारा सबक सिखाएगा - राकेश जैन देश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस का सुप्रीम परिवार , कांग्रेस को ही वोट नहीं दे सकेगा - मुकेश दाधीच कांग्रेस अल्पसंख्यकवाद के नाम पर गरीब और बहुसंख्यकों के हितों को निरंतर बड़ा नुकसान पहुंचाती रही है - मदन दिलावर पेपर लीक मामले की जांच आगे बढ़ रही है, बड़ी मछलियां डोटासरा और गहलोत भी जेल जाएंगे - मदन दिलावर कोटा 23 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के कोटा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ओम बिरला के पक्ष में राजस्थान के शिक्षा मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच एवं शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री अनुसूईया गोस्वामी, भाजपा के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया, भाजपा के सोशल मीडिया संभाग संयोजक रजनीश राणा, भाजपा के मीडिया जिला संयोजक श्याम गौड़ और हुकूमत सिंह झाला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है, यह चुनाव सशक्त भारत...