दहेज़ के लिए दरिंदगी


- अरविन्द सिसोदिया 
 दहेत प्रताड़ना और दहेज़ हत्या की कोशिस का यह मामला , दिल को झकझोर देने वाली हे , कितने ही दवाब आयें पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि समाज के इन भश्मासुरों में  भय व्याप्त हो... ..उस पिता की आत्मा से पूछो जिसनें इसे बड़े लड़ प्यार से पाल पोसा कर सोंपा था....दरिंदों नें उसे ठगी का सामान बना लिया और उसकी जान पर लेली यह तो इश्वर का ही चमत्कार था जो वह बच गई..अन्यथा झूठे आंसू बहा कर दूसरी किसी कन्या के जीवन से खेलनें ये लग जाते.... 

डॉ. पत्नी के साथ डॉक्टर पति ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें
http://www.bhaskar.com
जयपुर। मेरठ से मुझे दो अक्टूबर की रात को जबरन जयपुर में गोविंदपुरी, रामनगर विस्तार स्थित ससुराल लाया गया। यहां रात एक बजे मेरे पिता को बुलाकर अस्पताल खोलने के लिए 15 लाख रु. मांगे गए। वे सुबह तीन बजे तक दबाव डालते रहे। पिता ने रुपए देने के लिए कुछ समय मांगा। उनके जाने के बाद जबरन सुसाइड नोट लिखवाकर सुबह मुझे दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। नारायण हृदयालया में भर्ती डॉ. स्वाति ने पुलिस को यही बयान दिया है।

इस संबंध में विद्युत नगर अजमेर रोड निवासी बैंक मैनेजर रमेश शर्मा ने डॉक्टर बेटी स्वाति के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर दो मंजिला मकान से नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में गुरुवार को मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से पति डॉ.जयेश शर्मा, ससुर झालाना डूंगरी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर महेश शर्मा तथा सास मीना शर्मा घर से गायब हैं।
महेश नगर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक डॉ. स्वाति के परिजन अस्पताल में बहू का इलाज करवा रहे थे। स्वाति के पिता की ओर से मामला दर्ज करवाने के बाद वे लापता हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वाति के बयान के अनुसार 15 लाख रुपए के लिए उसे रात भर प्रताड़ित किया गया और सुसाइड नोट लिखाया गया।
इस में लिखाया गया कि मैं पति जयेश से बहुत प्यार करती हूं और अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। किसी को परेशान नहीं किया जाए। वे स्वाति को सुबह आठ बजे दो मंजिला मकान की छत पर ले गए तथा पानी की टंकी साफ करने के बहाने छत पर चढ़ा दिया और धक्का दे दिया। स्वाति के भाई तथा भाभी अमेरिका में रहते हैं, जबकि पिता ऑरियन्टल बैंक आफ कॉमर्स में मैनेजर हैं।

5 माह पहले हुआ था विवाह
थाना प्रभारी ने बताया कि स्वाति की शादी 17 मई 2011 को गोविंदपुरी राम नगर विस्तार महेश नगर निवासी डॉ. जयेश के साथ हुई थी। वह मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहा है, जबकि स्वाति एमबीबीएस करने के बाद एमडी की तैयारी कर रही है। दोनों मेरठ में साथ रहते हैं। पुलिस को दिए बयानों में स्वाति ने बताया है कि दो अक्टूबर की रात को पति जयेश मेरठ से जयपुर में गोविंदपुरी स्थित घर पर लेकर आए। रात को पिता रमेश शर्मा को फोन कर बुला लिया।

टिप्पणियाँ

  1. एक डाक्टर पत्नी को पंद्रह लाख रूपए के लिए प्रताड़ित करने वाले और फिर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले लोगों से बढ़कर कोई दूसरा और बेवकूफ हो ही नहीं सकता|

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इन्हे भी पढे़....

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया