चीन : 6 लोगों की मौत, पार्सल बमों से किए गए ब्लास्ट




15 सीरियल धमाकों से दहला चीन, 6 लोगों की मौत, पार्सल बमों से किए गए ब्लास्ट
aajtak.in [Edited By: स्वपनल सोनल] | नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2015


चीन के गुआंग्शी इलाके में बुधवार को हुए 15 सीरियल धमाकों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधि‍क घायल हो गए हैं. हमलावरों ने अलग-अलग ठिकानों पर पार्सल बम रखे थे. इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
चीन की मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, पहला धमाका स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ. इसके बाद शाम के 5 बजते-बजते 15 धमाकों की आवाज से पूरा गुआंग्शी इलाका थर्रा गया. धमाके में एक इमारत के ढहने की भी खबर है. चीन में बुधवार को शहीदी दिवस भी मनाया जा रहा है.

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ज्यादातर धमाके लियुझोउ शहर के पास के इलाकों में हुए हैं. इसमें बसअड्डा, अस्पताल, जेल, सुपर मार्केट, सब्जी बाजार और हॉस्टल को निशाना बनाया गया. धमाकों के लिए पार्सल बम का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से लावारिस पार्सल से दूर रहने को कहा है.

शिन्हुआ के अनुसार, हमलावरों ने धमाके के लिए एक एक्सप्रेस डिलिवरी कंपनी का इस्तेमाल किया. पार्सल बमों को पहले से तय पतों पर पहुंचाया गया, जिसके बाद इनमें धमाका किया गया.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया