कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद भी शून्य शक्ति की स्थिती में ही रहेेगा - अरविन्द सिसौदिया
congress-president-election कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव Congress President will remain in the position of zero power even after the election - Arvind Sisodia कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद भी शून्य शक्ति की स्थिती में ही रहेेगा - अरविन्द सिसौदिया हलांकी अब कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये चुनाव की नौटंकी शिरू हो गई है। क्यों कि लम्बे समय तक, इस तरह की चुनावी प्रक्रिया के बिना ही सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस के सवा सौ साल से भी अधिक के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक अध्यक्ष रह चुकी हैं तथा अभी भी उनके पास ही यह पद है। जब सब दूर कांग्रेस को विदेशी सोच वाली पार्टी मान कर ठुकराया जानें लगा, वह एक एक सीट का तरसनें लगी, तब कही जाकर देश को दिखानें के लिये, गैर नेहरू परिवार से कटपुतली अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है। ताकि लोग उसे परम्परागत भारतीय मान कर वोट दें। कांग्रेस फिर से सरकार में आये। इस तरह का प्रयोग सोनिया गांधी प्रधानमंत्री पद पर भी कर चुकी है। कांग्रेस की मूल समस्या उसकी नीतियां ही हैं। वहीं कांग्रेस ...