भयग्रस्त प्रधानमंत्री
सच यह है की देश के सबालों से यह प्रधानमंत्री डरा हुआ है | - अरविन्द सिसोदिया बहुत दिनों बाद एकबार फिर प्रधानमंत्री सच और झूठ मिला कर बोले , मानलो भई में ही प्रधानमंत्री हूँ ..! यह सच है कि मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री सोनिया गांधी ने ही बनाया है ! बस एक बार सिंह सहाब लोकसभा चुनाव लड़े और हार गए , इसके बाद कभी भी लोकसभा चुनाव हार के डर से नहीं लड़े !! राज्य सभा से ही संसद में पहुचते हैं !! प्रधानमंत्री नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने सोनिया जी कि बहुत सेवा की थी , उसकी मेवा उन्हें प्रधानमंत्री पद के रूप में मिली ! बहुमत तो सोनिया जी के पास है मनमोहन सिंह पर तो है नहीं और यह भी सच है कि जब तक सोनिया जी कि कृपा है तब तक ही वे प्रधानमंत्री हैं !! वे एक उच्चस्तरीय नौकरशाह ही तो रहे हैं , कभी राजनीती में थे भी नहीं सो वे इतने समय प्रधानमंत्री रह कर भी अपनी राजनैतिक जमीन तैयार नहीं कर सके ! सोनियाजी जब चाहें और कहें मूषक भवः तभी ये भूतपूर्व हो जायेंगे !! राजनैतिक स्वाभिमान या स्वभाव कभी था ही नहीं जो अब आये ! अब देखिये खजाना लु...