देश के सम्मान से खेलना बंद करे क्रिकेट बोर्ड - अरविन्द सिसौदिया
भारतीय टीम में बार बार बदलाव कर , देश के सम्मान से खेलना बंद करे भारतीय क्रिकेट बोर्ड - अरविन्द सिसौदिया सूर्य कुमार यादव मध्यक्रम में बहुत अच्छे वेट्समैन साबित हुये है, बांगलादेश दौरे पर उन्हे बाहर करने की कोई तुक नहीं है। इस तरह का निर्णय सामनें वाली टीम को जीतनें का अवसर देना ही कहलाता है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की अनेकों पराजयों को देखने के बाद लगने लगा है कि टीम से ज्यादा दोष टीम चयनकर्ताओं में है, जो बार बार टीम में बदलाव करके, कभी इसे आराम के नाम पर बिठा देते हैं तो कभी उसे आराम के नाम पर बिठा देते है। यह खिलाडियों की लय को तोडना होता है। भारतीय टीम के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 360 डिग्री के धमाकेदार प्लेयर सूर्यकुमार यादव जब भी क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। वे अपनी गेदबाजी की लय भूल जाते हैं। उन्होंने कई मौके पर अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। जब देश का सम्मान जुडा हो और ...