भाजपा के लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है - प्रभुलाल सैनी BJP Membership
भाजपा के लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है - प्रभुलाल सैनी कोटा 4 सितम्बर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी नें कोटा में बुधवार को अपराहन में पत्रकारवार्ता एवं भाजपा सदस्यता अभियान शुभारम्भ कार्यशाला को सम्बोधित किया । इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेशमंत्री अनुसुईया गोस्वामी रहीं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं अतिथि देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रभारी आनन्द गर्ग एवं इन्द्रजीत सिंह झाला, सदस्यता अभियान संयोजक कोटा शहर इन्द्रमल जैन एवं कोटा देहात योगेन्द्र नंदवाना अल्कू, जिला, प्रमुख मुकेश मेघवाल एवं संचालन भाजपा मीडिया विभाग के संभाग संयोजक अरविन्द सिसौदिया मंचस्थ रहे। पत्रकारवार्ता सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश् उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी नें कहा भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। उसके लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है। भाजपा के संविधान में वर्णित पंचनिष्ठाओं में विश्वास करने वाले करोडो करोड देशवासियों के पास पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से एक निश्चित अंतराल के सा...