भाजपा के लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है - प्रभुलाल सैनी BJP Membership


 भाजपा के लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है - प्रभुलाल सैनी


कोटा 4 सितम्बर।  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी नें कोटा में बुधवार को अपराहन में पत्रकारवार्ता एवं भाजपा सदस्यता अभियान शुभारम्भ कार्यशाला को सम्बोधित किया । इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेशमंत्री अनुसुईया गोस्वामी रहीं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं अतिथि देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रभारी आनन्द गर्ग एवं इन्द्रजीत सिंह झाला, सदस्यता अभियान संयोजक कोटा शहर इन्द्रमल जैन एवं कोटा देहात योगेन्द्र नंदवाना अल्कू, जिला, प्रमुख मुकेश मेघवाल एवं संचालन भाजपा मीडिया विभाग के संभाग संयोजक अरविन्द सिसौदिया मंचस्थ रहे। 

पत्रकारवार्ता सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश् उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी नें कहा भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। उसके लिये राष्ट्रप्रथम और लोकतंत्र सर्वोपरी है। भाजपा के संविधान में वर्णित पंचनिष्ठाओं में विश्वास करने वाले करोडो करोड देशवासियों के पास पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से एक निश्चित अंतराल के साथ निरंतर पहुंचती रहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नें प्रथम सदस्य बन कर भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करने के बाद प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को भाजपा का सदस्य बनाया। इसके पश्चात् आज पूरे राजस्थान में जिला केन्द्रो से भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी ने विधायक संदीप शर्मा, कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर को सदस्य बनाकर जिला स्तरीय अभियान की लॉचिंग की।

उन्होनें कहा कि भाजपा ने पूरे देश में 10 करोड़ और राजस्थान में 1 करोड़ सदस्य बनानें के लक्ष्य को लेकर समाज के सभी वर्गों में डोर टू डोर कार्यकर्तागण पहुंचेंगे। इसके लिये राष्ट्र से लेकर बूथ स्तर तक टोलियों का गठन कर दिया गया है। जो तीन चरणों में सदस्यता अभियान को सम्पन्न करेंगीं।

सैनी नें कहा भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है, इसकी सदस्य संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। यह भारत की एकमात्र पार्टी है जो एक निश्चित समय के बाद निरंतर जमीनीस्तर पर पहुंच कर समाज से जुडी रहती है। इस सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ता घर घर जाकर विचारों के माध्यम से प्रेरित करते हुए, सहमत नागरिकों को सदस्य बनायेंगे।

कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा नें कहा देश के युवावर्ग की पहली पसंद भाजपा है। प्रत्येक नौजवान भाजपा से जुड़ कर देश सेवा करना चाहता है।  भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने आसपास , गली मौहल्लों में संपर्क कर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं सहित सभी नागरिकों तक पहुंच कर उन्हे पार्टी से जोडना चाहिये। सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को पूरा करना चाहिये और अधिकतम सदस्य बना कर नये र्कीर्तीमान बनानें चाहिये।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें कहा भाजपा शहर जिला की ओर से भाजपा सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जायेगा , पार्टी से जुडनें की इच्छा रखनें वाला कोई भी नागरिक सदस्य बनने से छूटे नहीं, पार्टी की टोली प्रत्येक घर तक दस्तक देकर सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करेगी। प्रत्येक सदस्य 100 से लेकर 1000 सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करेंगे और प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 से अधिक सदस्य बनानें के लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा जम्मू और कश्मीर में चुनावी गठबंधन से बेनकाब हो गया है कि कांग्रेस के लिये सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र के स्थान पर सत्ता प्रथम है ।

भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रम गोचर नें कहा कि भाजपा देहात जिले नें सदस्यता की टोली प्रत्येक मण्डल से लेकर प्रत्येक बूथ तक सक्रीय टोली गठित कर दी गई है। उन्होनें कहा भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जायेगी।

सदस्यता अभियान के कोटा शहर संयेाजक इन्द्रमल जैन एवं कोटा देहात से योगेन्द्र नंदवाना अल्कू ने बताया की सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय, मण्डल स्तरीय, शक्ति केन्द्र स्तरीय कार्यशालायें सम्पन्न हो चुकी है। अब बूथ स्तर पर कार्यशालायें चल रही हैं।

पत्रकारवार्ता के पहले मंचस्थ अतिथियों नें भारतमाता के चित्र पर मार्ल्यापर्ण किया, इस दौरान मुख्य अतिथि प्रभुलाल सैनी एवं विधायक संदीप शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पार्टी के दुपट्टे से किया गया । स्वागत करनें वालों में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, सदस्यता अभियान सहसंयोजक रेखा खेलवाल,शैलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक बिल्लू, सत्यनारायण शर्मा सत्तू, एवं ओम अडूसा ने किया । कार्यक्रम संचालन भाजपा के मीडिया विभाग के संभाग संयोजक अरविन्द सिसौदिया नें किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सोसल मीडिया प्रदेश सदस्यता संयोजक मयंक सेठी, जिला महामंत्री देहात ललित शर्मा, शहर जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं अनिल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अवधेश अजमेरा, देहात जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष युद्धिष्ठर खटाना और  सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी सहित सदस्यता अभियान की टोली के सदस्य मौजूद रहे। 
सादर प्रकाशनार्थ
संपादक महोदय
राकेश जैन
जिलाध्यक्ष

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया

RTI द्वितीय अपील

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश