भाजपा सदस्यता अभियान BJP Membership CAMPAIGN 2024

 

                                             

भाजपा सदस्यता अभियान 2024

विश्व की सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली भाजपा नें अपना नया सदस्यता अभियान प्रारम्भ करनें की घोषणा कर दी है और इस हेतु जिलास्तरीय संयोजकों के साथ कार्यशाला भी सम्पन्न हो गई है एवं 1 सितम्बर से इसका शुभारम्भ भाजपा की प्रथमपंक्ति के नेतागण करेंगे। 

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारियां जिलों और मण्डलों में प्रारम्भ हो जायेंगी , अगस्त अंत तक सभी मण्डलों और बूथ केन्द्रो तक सदस्यता अभियान के संयोजक टोली गठन हो जायेगा। पार्टी ने इस हेतु कम से कम 200 सदस्य प्रत्येक बूथ पर बनाये जानें का लक्ष्य रखा है। 

भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेशस्तरीय जयपुर कार्यशाला सम्पन्न  : -

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का नया सदस्यता अभियान प्रारम्भ होनें की तैयारियां के क्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में प्रदेशों हेतु प्रभारी तय कर दिये गये हैं। राजस्थान में भी इस अभियान को लेकर बड़े स्तर पर जयपुर में कार्यशाला आयोजित की गई है।राजस्थान में पार्टी नें प्रदेश में एक करोड़ और हर बूथ और 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है । इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ़मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी, सभी सांसद, राजस्थान सरकार में मंत्री, विधायक, महापौर, जिला प्रमुख पार्टी के द्वारा तय जिला संयोजक सहसंयोजक सहित भाजपा से जुड़े सभी करीब एक हजार जनप्रतिनिधि शामिल  हुये।

राजस्थान में 1 करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा : -

देशभर में बीजेपी ने 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य इस सदस्यता अभियान में लिया है। वहीं, राजस्थान में भी प्रदेश भाजपा एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर इस संदर्भ में कहा है कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा की सदस्यता अभियान में राजस्थान के सभी 51736 बूथों पर 200 सदस्य प्रत्येक बूथ पर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस तरह से इस अभियान के जरिए प्रदेश में भाजपा एक करोड़ सदस्य बनाएगी। 

राठौर ने बताया कि जिला स्तर पर 5-5 सदस्यों की टोली बना दी गई है। यही टोली सदस्यता अभियान में लोगों को सदस्य बनने में मदद करेगी। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है, इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी।

राठौर नें बता दें कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य बनकर करेंगे। इसके बाद चुनावी राज्यों को छोड़ दे तो बाकी सभी राज्यों में यह अभियान चलेगा।

भाजपा राजस्थान के नवनियुथ्त प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास नें कहा है कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सदस्यता अभियान विचारधारा आधारित कार्यकर्ता को जोड़ने का माध्यम है।

ऐसे अभियान न केवल रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि संगठन के नए विचारों और ऊर्जा को समाहित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं, जो आने वाले समय में पार्टी की मजबूती का आधार बनेंगे।

------------------------

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान की सह संयोजक श्रीमती रेखा वर्मा एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु -

अगले महीने 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है।

******************

2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब 1 सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा।

******************

भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है।

******************

यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है।

******************

1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है।

******************

जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी।

******************

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान की सह संयोजक श्रीमती रेखा वर्मा एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा ने आज शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया और पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में केंद्रीय कार्यालय विस्तार में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं संगठन महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन सभी सदस्यों को मिला।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ पात्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की बैठक आज दिल्ली में संपन्न हुई। यह एक कार्यशाला थी, जिसमें गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी और इस पूरे अभियान के संयोजक श्री विनोद तावड़े जी ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में इस बात पर सघन चिंतन हुआ कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगे चलाया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय टोली की भी आज घोषणा की गई है। मुख्यत: सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम, तकनीकी और समय सरिणी पर आज विस्तार से चर्चा की गई है।

डॉ पात्रा ने कहा कि इसी वर्ष 1 सितंबर से यह सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में यह अभियान बाद में चलाया जाएगा और तब सदस्यों की इस संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जब माननीय अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की थी। इसी तरह वर्ष 2019 में भी कुछ समय के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग 7 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की थी। वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण सदस्यता अभियान को रोका गया था लेकिन 1 सितंबर से इस प्रक्रिया को पुनः आरंभ किया जाएगा।

डॉ पात्रा ने कहा कि यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे, दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है और इसी तरह कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता गृहण कर सकता है। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने सभी अधिकारियों से इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए लगभग 10 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया। आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पूर्व 1950 का जनसंघ और इससे भी पूर्व 1925 की विचारधारा के समय भी मूल चिंतन यही था कि हमारे नेता और सदस्य राजनीतिक सुख नहीं बल्कि संघर्ष के साथ मां भारती के वैभव के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। जिस पार्टी के 11 से 18 करोड़ सदस्य हैं उसे क्या आवश्यकता है इतने बड़े अभियान को चलाने की? लेकिन फिर भी भाजपा की यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि पार्टी यदि आप राष्ट्र निर्माण में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रित प्रक्रिया नहीं है।


डॉ पात्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व तो 1 सितंबर से शुरू होगा लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता गृहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी तब उपहास किया जाता था लेकिन संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी सतत संघर्ष करना जानती है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा था उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की ही विचारधारा इस माटी से उपज थी। आज उसी माटी की उपज की विचारधारा का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है।

-----------------------

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सूची

सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठके दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई । इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं शामिल हुए। 


सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए :-

विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार से दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ के सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया है। पूर्वोत्तर और दक्षिण के लिए भी प्रभारी नियुक्त अरविंद मेनन को अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है। 

श्रीमती विजय रहाटकर को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतुराज सिन्हा उत्तर प्रदेश और गुजरात के सदस्यता अभियान के प्रभारी होंगे। गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के प्रभारी होंगे। इन नियुक्तियों के साथ, पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि सदस्यता अभियान को सभी राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित किया जाए

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभ्यास के तहत अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले भाजपा के पहले व्यक्ति होंगे।

-  "इस बैठक में हमारे सदस्यता अभियान की समय-सारिणी और इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा और हमारा लक्ष्य कम से कम 10 करोड़ सदस्य बनाना है।" 10 करोड़ का लक्ष्य, भाजपा सदस्यों की अंतिम ज्ञात संख्या से कम है, क्योंकि इस चरण में जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में कोई सदस्यता अभियान नहीं चलाया जाएगा।

-  "हम मिस्ड कॉल के जरिए नए सदस्य बनाएंगे, जिसके लिए एक फोन नंबर दिया जाएगा, एक क्यूआर कोड होगा और सदस्य नमो ऐप के जरिए भी नामांकन कर सकते हैं।"

सदस्यता अभियान का पहला चरण 1-25 सितंबर, दूसरा चरण 1-15 अक्टूबर और तीसरा चरण 16-31 अक्टूबर तक चलेगा। 1 से 10 नवंबर तक सक्रिय और प्राथमिक सदस्यता रजिस्टर तैयार किए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का औपचारिक चुनाव होगा।


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

वास्तविक "रघुपति राघव राजा राम " भजन Original "Raghupati Raghav Raja Ram" Bhajan

कर्मचारी 48 घंटे पुलिस रिमांड अथवा जेल में तो निलंबित, तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं ?- अरविन्द सिसौदिया APP Arvind Kejriwal

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

भारतीय परंपरा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के आपसी मिलन का स्वागत करती है - अरविन्द सिसोदिया

केजरीवाल पार्टी टूटनें से बचने के लिये क्या पत्नि को मुख्यमंत्री बनायेंगे ? AAP Arvind Kejriwal

प्रधानमंत्री मोदीजी जैसा कोई नहीं - अरविन्द सिसोदिया pm modi jnmdivas