‘डिस्मेंटलिंग हिन्दुत्व’ जैसे अभियानों को गंभीरतापूर्वक रोकना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया

भारत में कांग्रेस गठबंधन हिन्दू नष्ट करो अभियान के एजेन्ट हैं, उसके लगातार भारत विरोधी बयानात इस बात के सबूत हैं कि कांग्रेस राजकुमार राहुल गांधी हिन्दुत्व और सनातन के प्रबल विरोधी हैं और वे भारत में बडा आंतरिक विभाजन करवाना चाहते हैं। उनकी नियत भारत के हिन्दुओं की सम्पत्ती लूट लेनें और राम मंदिर तोड देनें तक की है। - अरविन्द सिसोदिया - यहां दी गई सामग्री को गंभीरतापूर्वक दो तीन बार पढ़ें और समझे कि सनातन को कितना खतरा है और एक जुटता क्यों सर्वाधिक जरूरी है। ----- भारत सरकार को डिस्मेंटलिंग हिन्दुत्व जैसे अभियानों को गंभीरतापूर्वक रोकना चाहिये , यदि राज्य सरकारें , नहीं मानतीं तो उनके खिलाफ राज्यपाल शासन की अनुमति संविधान ही देता है। अर्न्तराष्ट्रीयस्तर पर भी इस तरह के आयोजनों का व्यापक विरोध एवं कूटनीतिक जबाव की व्यवस्था होनी चाहिये। झूठ और भ्रम फैलाने की अनुमति कतई नहीं दी जा सकती। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर, अपराध की अनुमति कदापि संभव नहीं है। इस तरह के झूठ के विरुद्ध प्रभावी उपायों की चिंता करना भारत का कर्तव्य हैं। 6/9/2023 अपडेट अमेरिका - यूरोप के लोग हिन्दू संस्कृत...