अश्लील गायक हनी सिंह पर मुकदमा,मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ डांस



- अरविन्द सिसोदिया कोटा राजस्थान 
भारत का पूरा कल्चर( संस्कृति ) खतरे में है। आज चारों और अश्लीलता ही परोसी जा रही है। जिधर देखतें हैं वहीं महिलाओं के ऊपर कुछ न कुछ कहा जा रहा है। चाहे इंटरनेट हो , विज्ञापन हो या फिल्मे या अन्य कार्यक्रम, सभी में अश्लीलता ही परोसी जा रही है। इसे रोकने के लिए चारों ओर से कदम उठाने होंगे। भारतीय संस्कृति की ओर वापिस जाना होगा। स्कूलों की शिक्षा बदलनी होगी। फिल्मों का रूप बदलना होगा। अपराधी के प्रति दंड सख्त करना होगा। ऐसे अनेक उपायों के बाद ही कहीं जाकर कुछ सालों में लोग नारी का आदर करना सीख पाएंगे। अन्यथा बातों में और करनी में फर्क नज़र आता रहेगा।http://navbharattimes.indiatimes.com

आईपीएस ने 'यो यो हनी सिंह' पर ठोंका मुकदमा

आईएएनएस॥ लखनऊ : मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गीत लिखने और गाने के आरोप में राजधानी लखनऊ में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। ट्विटर पर उनके खिलाफ छिड़ी ऑनलाइन मुहिम की वजह से न्यू ईयर पर गुड़गांव में होने वाला उनका कॉन्सर्ट भी कैंसल हो गया।  
फंस गए हनी सिंह
लखनऊ निवासी सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने गोमती नगर थाने में गायक हनी सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा (आईपीसी) 292, 293 और 294 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर ने बताया कि हनी सिंह के लिखे और गाए गए 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' जैसे गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र हैं और समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान और गंभीर अपराध बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं।
अश्लीलता की हद
सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर का कहना है कि इन गानों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जब देश दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता की मौत पर शोक मना रहा है और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है, तब गाने के इस तरह के बोल बर्दाश्त नहीं कर सकते।
ऑनलाइन पिटीशन
ब्रिस्टल होटल के मैनेजमेंट को संबोधित यह ऑन लाइन याचिका सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक गुट ने दी थी। याचिका में हनी सिंह की कॉन्सर्ट कैंसल करने की आयोजकों से मांग की गई। याचिका के अनुसार हनी सिंह ने करियर की शुरुआत में एडल्ट गाने गाए थे। ये गाने महिलाओं के खिलाफ अपराध को प्रेरित करते हैं।
ट्विटर पर कैंपेन
ऑनलाइन याचिका कल्पना मिश्रा वाया चेंज. ओआरजी की ओर से दायर की गई थी। उनका कहना है कि गाने के इस तरह के बोल सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किए जा सकते। महिलाओं के प्रति नफरत और अपराध को बढ़ावा देने वाले ऐसे गाने सुनकर ही लोगों के कदम बहक जाते हैं। फेसबुक और ट्विटर पर पिछले दिनों हनी सिंह के गानों के खिलाफ लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है।
डबल मीनिंग गाने
पंजाब के होशियारपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले हनी सिंह ने करियर की शुरुआत में डबल मीनिंग गानों से लोकप्रियता हासिल की। हनी ने ' मैं हूं बलात्कारी ' गाना भी उन्हीं दिनों गाया था। इन्हीं गानों की बदौलत वह हिट हुए। इसके बाद हनी सिंह ने मशहूर पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती के साथ रैप गाने शुरू किए। शुरुआत में वह इंग्लिश रैप गाते थे , लेकिन बाद में उन्होंने पंजाबी रैप गाना शुरू किया। इससे उनके गानों में अश्लीलता कुछ कम जरूर हुई , लेकिन अधिकतर में लड़कियों के खिलाफ जमकर जहर उगला गया।
हंगामा अंग्रेजी बीट ते
हालांकि पिछले कुछ सालों में अंग्रेजी बीट ते .... ब्राउन रंग और हाई हील्स इस कदर हिट हुए कि हर शादी , डिस्को और पब में इन्हें सुना जा सकता था। दिल्ली रेप कांड के बाद हनी सिंह के गाने ' मैं हंू बलात्कारी ...' पर निशाना साधा गया। हालांकि हनी ने इस मामले में अपना बचाव यह कहकर करने की कोशिश की कि यह गाना उनका नहीं है और उन्होंने सिर्फ इसे गाया है।
माइकल जैकसन का सपना
पिछले दिनों 28 साल के हनी ने एक बॉलीवुड के एक गाने के लिए 70 लाख रुपये की फीस ली थी। कुछ दिनों पहले खुद हनी ने इंडिया का माइकल जैक्सन बनने की ख्वाहिश जाहिर की थी। लेकिन अफसोस कि अपने अश्लील गानों की वजह से हनी यंगस्टर्स के निशाने पर आ गए। उल्लेखनीय है कि हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा ' कॉकटेल ', ' खिलाड़ी 786', ' रेस -2' और ' सन ऑफ सरदार ' जैसी हिंदी फिल्मों में गाने गाए हैं।
-----------------
‘मैं हूं बलात्कारी’ कहना हनी सिंह को पड़ा महंगा!
लखनऊ (अभिषेक): बालीवुड के उभरते पंजाबी गायक हनी सिंह व उसके 2 साथियों के खिलाफ अश्लील गानों के जरिए महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने के  आरोप में आई.पी.एस. अफसर अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकद्दमा दर्ज करवाया है। ठाकुर ने कहा कि हनी सिंह व उसके साथी बादशाह और दिलजीत ने अश्लील, अभद्र व उत्तेजक गाने गाकर महिलाओं का अपमान किया है। इन गायकों ने महिलाओं के प्रति घृणित शब्द का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभी सीमाएं लांघने वाले गाने ‘मैं हूं बलात्कारी’ और ‘केंदे पेचायिया’ गाए हैं। गोमती नगर पुलिस ने अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हनी सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच एस.आई. राजेश कुमार सिंह को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा कॉकटेल, खिलाड़ी 786, रेस-2 और सन ऑफ सरदार जैसी हिंदी फिल्मों में गीत गाए हैं।
...जब एक गाने के मिले 70 लाख
पंजाबी रैपर हनी सिंह ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म मस्तान के एक गाने के लिए 70 लाख रुपए लिए हैं। बॉलीवुड में पहली बार किसी गीतकार को इतनी अधिक रकम मिली है। इससे हनी सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे संगीतकार बन गए हैं। 2011 में बी.बी.सी. एशियन डाऊनलोड चाट्र्स में हनी सिंह और दिलजीत दोसांझ का गाना ‘लक्क ट्वंटी ऐट कुड़ी दा’ पहले स्थान पर रहा। वहीं बीते साल 2012 में यू-ट्यूब की टॉप टैन लिस्ट में भी इस पंजाबी गायक ने पहले और चौथे स्थान पर अपना कब्जा जमाया।  हनी सिंह ने बहुत से अवार्ड भी हासिल किए हैं।
80 घंटे में मिले 10 लाख दर्शक
गायक जैजी बी और हनी सिंह के एक गीत को इंटरनैट पर सिर्फ 80 घंटे में 10 लाख से अधिक विजीट मिले। गीत ‘दिस पार्टी गेटिन हॉट’ को 28 दिसम्बर को जारी किया गया था। नेटवॄकग साइटों पर गीत शीर्ष 10 शेयर्ड वीडियो की सूची में शामिल हुआ है।
शो रद्द होने के बाद बोले हनी—मैंने नहीं लिखा गाना
दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नए साल के मौके पर आयोजित किया जाने वाला अपना शो रद्द करने पर मजबूर हुए रैपर हनी सिंह ने उस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया जिसमें कहा जा रहा था कि उनके गाने आपत्तिजनक होते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गा चुके 28 साल के हनी ने कहा कि जिस गाने के बाबत आपत्ति जताई जा रही है उसे उन्होंने नहीं लिखा है।
हनी के प्रबंधक अनूप कुमार ने दावा किया कि गुडग़ांव में आयोजित शो विरोध की वजह से नहीं बल्कि दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई दिवंगत पीडि़ता के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रद्द किया गया।
------------------

हनी के संग मुख्यमंत्री शीला दीक्षित  का डांस, हर तरफ सवाल

सांध्य टाइम्स | Jan 2, 2013
नई दिल्ली।। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब एक नए विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। नया विवाद एक विडियो के जरिए सामने आया है, जिसमें वह रैप सिंगर हनी सिंह के साथ स्टेज पर डांस करते हुए दिख रही हैं। यह विडियो अक्टूबर 2012 का है।
गौरतलब है कि नए साल के मौके पर हनी सिंह अपने अश्लील गानों को लेकर कंट्रोवर्सी में आ गए हैं। आरोप लग रहे हैं कि उनके गानों में महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं होता और गानों की लाइनों में कई जगह उन्हें लेकर फूहड़ता भी शामिल रहती है।
लोगों का कहना है कि शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम हैं और उन्हें कोई भी कदम बहुत ही सोच समझकर उठाना चाहिए। वैसे भी इन दिनों गैंग रेप की घटना के बाद देश में इस तरह का माहौल बन चुका है कि महिलाओं के प्रति सम्मान की समझ जरूरी है।
विडियो को लेकर शीला दीक्षित की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पब्लिक में इस बात की डिबेट जरूर शुरू हो गई है। किसी का कहना है कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है तो कोई इसे सीएम की लापरवाही बता रहा है। जो लोग शीला पर आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि शीला दीक्षित एक पढ़ी लिखी सीएम हैं। उन्हें हर चीज की अच्छे से समझ होनी चाहिए।
डीयू की ही स्टूडेंट कविता ने कहा कि शीला दीक्षित को पब्लिकली कुछ भी करने या कहने के पहले सोचना चाहिए। जिसके गानों में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, उस गाने पर डांस करना साफ बताता है कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति शीला कितनी सजग हैं। डीयू के छात्र पीयूष का कहना है कि जब तक हनी सिंह पर आरोप नहीं लगे थे, तब तक ये कोई मुद्दा ही नहीं था। छात्रा सयाली का कहना है कि अगर विवाद करना था तो उसी समय करना चाहिए था। इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

भारत के कुल 565 रियासतों में से 400 से भी ज्यादा राजपूत रियासते थी

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

इस्लामिक कटटरता से पीड़ितों को नागरिकता देना मानवता का पुण्यकार्य, सीएए के लिए धन्यवाद मोदीजी - अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग