अमेरिकी संसद में गूंजा गायत्री मंत्र...



अमेरिकी संसद में गूंजा गायत्री मंत्र...

आपने मंदिरों और घरों में होते हवन यज्ञ आदि में गायत्री मंत्र की गूंज सुनी होगी लेकिन जब आपको ये पता लगे कि किसी संसद में गायत्री मंत्र बोला गया तो आप शायद यहीं कहेंगे कि भारतीय संसद में ही ऐसा हो सकता है लेकिन आपके चेहरे का रिएक्शन क्या होगा जब आपको यह पता चले कि गायत्री मंत्र भारत संसद में नहीं अमेरिकी संसद में बोला गया।

जी हां इस मंत्र का जाप कपूरथला के सपूत व यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म के प्रधान राजन जैड ने किया। इस दौरान उन्होंने ऋग्वेद, उपनिषद व भगवत गीता की पंक्तियों का उच्चारण किया। राजन ने बताया कि उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर दोपहर बारह बजे हाऊस में गायत्री मंत्र का जाप आरंभ किया और इसके बाद हिंदू ग्रंथ ऋग्वेद, उपनिषद् और भगवत गीता के उच्चारण से पूरा हाऊस हिंदू धर्म में रंगा हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने भगवत गीता की एक कापी कांग्रेसमैन माइकल होडा को दी, जिन्होंने उनका हाऊस से परिचय करवाया और उनका धन्यवाद किया। राजन ने बताया कि उन्हें हाऊस के चैपलेन पैट्रिक जे. कॉर्नराय का निमंत्रण मिला था, जिसमें उन्हें हाऊस का शुभारंभ हिंदू प्रार्थना से करने के लिए कहा गया था।
--------------
नई दिल्ली: आपने मंदिरों और घरों में होते हवन यज्ञ आदि में गायत्री मंत्र की गूंज सुनी होगी लेकिन जब आपको ये पता लगे कि किसी संसद में गायत्री मंत्र बोला गया तो आप शायद यहीं कहेंगे कि भारतीय संसद में ही ऐसा हो सकता है लेकिन आपके चेहरे का रिएक्शन क्या होगा जब आपको यह पता चले कि गायत्री मंत्र भारत संसद में नहीं अमेरिकी संसद में बोला गया।

जी हां इस मंत्र का जाप कपूरथला के सपूत व यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म के प्रधान राजन जैड किया। इस दौरान उन्होंने ऋग्वेद, उपनिषद व भगवत गीता की पंक्तियों का उच्चारण किया। राजन ने बताया कि उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर दोपहर बारह बजे हाऊस में गायत्री मंत्र का जाप आरंभ किया और इसके बाद हिंदू ग्रंथ ऋग्वेद, उपनिषद् और भगवत गीता के उच्चारण से पूरा हाऊस हिंदू धर्म में रंगा हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने भगवत गीता की एक कापी कांग्रेसमैन माइकल होडा को दी, जिन्होंने उनका हाऊस से परिचय करवाया और उनका धन्यवाद किया। राजन ने बताया कि उन्हें हाऊस के चैपलेन पैट्रिक जे. कॉर्नराय का निमंत्रण मिला था, जिसमें उन्हें हाऊस का शुभारंभ हिंदू प्रार्थना से करने के लिए कहा गया था।

राजन इससे पहले 2007 में भी यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट वाशिंगटन में हिंदू प्रार्थना कर चुके हैं। यह सारा कार्यक्रम सी-स्पैन चैनल पर लाइव दिखाया गया। इसके बाद माइकल होडा, स्पीकर जॉन बोहनर, रघु शर्मा, अनीता शर्मा, जनक दुलारी व जे. कॉर्नराय ने जैड को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan