राज्यपाल एम के नारायणन ने दिया इस्तीफा



पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन ने दिया इस्तीफा
Monday, 30 June 2014
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन ने आज इस्तीफा दे दिया। राजग सरकार के गठन के बाद संप्रग सरकार के समय नियुक्त कुछ राज्यपालों को हटाए जाने का दबाव बनने के पश्चात वह इस्तीफा देने वाले चौथे राज्यपाल हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नारायणन ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।
सीबीआई ने हाल ही में नारायणन से बतौर ‘गवाह’ के रूप में अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के बारे में पूछताछ की है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी राजग सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने कुछ सप्ताह पहले ऐसे कुछ राज्यपालों को फोन करके इस्तीफा देने को कहा था, जिनकी नियुक्तियां संप्रग शासन में हुई थीं।
पिछले कुछ दिनों में नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार, उत्तर प्रदेश के बी. एल.जोशी और छत्तीसगढ़ के शेखर दत्त इस्तीफा दे चुके हैं।
पूर्व आईपीएस अधिकारी नारायणन खुफिया ब्यूरो के निदेशक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं। उन्हें जनवरी 2010 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था।
राजग सरकार बनने के बाद जिन राज्यपालों ने अभी तक इस्तीफा दिया है वे आईपीएस या आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। नारायणन, जोशी और कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं तो दत्त पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
सूत्रों ने बताया कि सरकार लगभग 10 राज्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल के तौर पर नियुक्त करने पर विचार कर रही है।
(भाषा)

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

'वोट बचाओ रैली' नहीं, बल्कि 'घुसपैठियों को बचाओ रैली' थी - अमित शाह

घुसपैठ पर अंकुश, जनसांख्यिकीय असंतुलन की पहचान, मतदाता सूची में शुद्धता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए "एसआईआर" राष्ट्रहित में आवश्यक — अरविन्द सिसोदिया

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

मोदीजी कहीं नहीं जानें वाले, पूरा देश उनके साथ खडा है - भजनलाल शर्मा

कांग्रेस मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम नहीं हटाना चाहती - हीरालाल नागर