पोलोग्राफी टेस्ट अनुमति की निश्चित पद्यती बनें: भंवरी देवी को पुलिस बचाये..
-अरविन्द सीसौदिया,कोटा ,राजस्थान। आज 14 सितम्बर 2011 को, राजस्थान केसरी ( पंजाब केसरी ) के अंक में प्रकाशित , सच जानने के लिये किये जाने वाले पोलोग्राफी टेस्ट के दो प्रकरणों को पढने का अवसर मिला, पहला मामला जोधपुर का है, मंत्री-विधायक चर्चित सीडी प्रकरण में बहुचर्चित ए एन एम भंबरी देवी के अपहरण के मामले में गिरिफतार आरोपी टेकेदार सोहनलाल विश्नोई से सच जानने के लिये पुलिस की पोलोग्रफी टेस्ट का आवेदन अदालत ने निरस्त कर दिया । दूसरी घटना सवाई माधेपुर की है, जहां एस एच ओ फूल मोहम्मद की हत्या के प्रकरण में गिरिफतार 19 आरोपीओं की पोलोग्राफी टेस्ट की इजाजत अदालत ने दे दी । फूल मोहम्मद की हत्या हो चुकी है। वहां जान जोखिम का प्रश्न नहीं है। मगर भंवरी देवी की जान जोखिम में है उसका अपहरण हुआ है। वह भी प्रोफेशन अपहरण कर्ताओं के द्वारा अपहरण करवाया जाना बताया जा रहा है। मेरा मानना है कि इस प्रकरण में पोलोग्रफी की इजाजत मिलनी चाहिये थी। अर्थात सर्वोच्च न्यायालय में पुलिस को तुरंत जाकर ,भंवरी देवी की जान बचाने बात सामनें रख कर,पोलोग्रफी की इजाजत मांगनी चाहिये । तथा एक सुनिश्चि...