भारत का सच्चा मित्र साबित होता रहा है रूस - अरविन्द सिसोदिया indian pm modi russian-president-putin
भारत का सच्चा मित्र साबित होता रहा है रूस - अरविन्द सिसोदिया रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री मोदी के बीच होनें वाली द्विपक्षीय वार्ता निश्चित ही नये युग के नये समीकरणों के बीच नई आशाओं के लिये जीवंत प्रयासों की दिशा में सकारात्मक होगी। आजादी के बाद से ही भारत का सच्चा मित्र साबित होता रहा है सोबियत संघ और विघटन के पश्चात रूस .... ! इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सम्पन्न लोकसभा के आम चुनाव थे । जिसमें अमेरिका के द्वारा कपटनीति से इन चुनावों में असर डालनें का खुलासा रूस नें अधिकृत बयान जारी कर किया था। अगर हम संयुक्त राष्ट्र को सामने रख कर अमेरिका की नीतियों को देखें तो हमेशा ही भारत विरोध की नीति पर अमेरिका रहा है। जबकि सभी नाजुक मौंकों पर भारत का साथ रूस नें दिया है। वर्तमान में पंजाब में खलिस्तान समर्थन पनपानें में और मणीपुर हिंसा में इसाई आदिवासियों को उकसानें में अपरोक्ष भूमिका अमेरिका एण्ड कंपनी की है। जिसे पूरा विश्व जानता है। ईसाई विस्तारवाद की मुख्यभूमिका निभानें वाली इसाई मिशनरियों की इच्छापूर्ती का कार्य अमेरिका से ही होता है। इससे पहले भी अनेकों ...