कविता - विश्वास का नाम है मोदी - अरविन्द सिसोदिया
विश्वास का नाम है मोदी
- अरविन्द सिसोदिया
9414180151
विश्वास का नाम है मोदी,
दुश्मन की नींद हराम है मोदी।
जन-जन की आशा, जनकल्याण हे मोदी,
नवचैतन्य भारत का नया मुकाम है मोदी।
===1===
सिर्फ विकल्प नहीं है मोदी,
देश का संकल्प है मोदी।
भारत की नई दिशा है मोदी ,
विकास की पहचान है मोदी।
===2===
गरीब के घर में उजियारा पहुँचा,
जन-धन से सम्मान दिलाया ,
हर घर पहुँचा बैंकिंग का अधिकार,
उज्ज्वला से चूल्हा रोशन हुआ,
धुंए की धुंध मिटाई,
डिजिटल भारत ने दुनिया को दिखाया,
तकनीक से कैसे बदलता है संसार।
===3===
सड़कों से लेकर सेतु तक,
रेल से लेकर विमान तक,
गाँवों से शहरों तक,
विकास की गूँज सुनाई देती है ।
वंदे भारत की गति में भारत,
एक्सप्रेसवे की रफ्तार है भारत,
बढ़ते कदमों की हर आहट में
नए युग का विस्तार है भारत।
===4===
स्वच्छ भारत का संकल्प लेकर
गाँव-गाँव संदेश पहुँचाया,
शौचालय से सम्मान तक
जनजीवन को बेहतर बनाया।
जल जीवन की धारा पहुँची,
घर-घर नल का सपना साकार,
सेवा को राजनीति से ऊपर रख
बढ़ाया जनविश्वास अपार।
===5===
दुनिया में भारत की आवाज़ बुलंद,
कूटनीति में बढ़ा सम्मान,
योग से लेकर चंद्रयान तक
लहराया भारत का अभिमान।
अंतरिक्ष में तिरंगा ऊँचा,
वैज्ञानिकों का बढ़ा मान,
चंद्रयान की ऐतिहासिक गाथा
लिख गया हिंदुस्तान।
===6===
आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया,
नवाचार को नई उड़ान,
मेक इन इंडिया की राहों पर
बढ़ता अपना हिंदुस्तान।
स्टार्टअप की नई कहानी,
युवाओं में विश्वास जगा,
जिस भारत को दुनिया देखती थी पीछे,
वही आज आगे बढ़ने लगा।
===7===
सीमा पर प्रहरी दृढ़ खड़े हैं,
सशक्त हुआ सुरक्षा अभियान,
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख
दिया देश को दृढ़ विश्वास महान।
चुनौतियाँ चाहे जितनी आएँ,
हौसला कभी न हो कम,
भारत के हित, भारत की शक्ति—
यही रहे हर कदम का क्रम।
===8===
नारी शक्ति को नई उड़ान,
युवा शक्ति को नया आसमान,
किसान के श्रम को मिला सम्मान,
बढ़ा भारत का स्वाभिमान।
===9===
नया संसद, नई आकांक्षाएँ,
नई सदी का नया विचार,
परंपरा और आधुनिकता संग
बढ़ता भारत बारंबार।
===10===
विश्वास का नाम है मोदी,
दुश्मन की नींद हराम है मोदी।
जन-जन की उम्मीदों का स्वर,
भारत का बढ़ता नाम है मोदी।
===11===
कोई विकल्प नहीं है मोदी,
देश का उत्थान है मोदी।
सेवा, संकल्प, राष्ट्र समर्पण—
भारत का अरमान है मोदी।
जय भारत! जय हिंद!
=== समाप्त ===
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें