भारत का निर्वाचन आयोग विश्व में सर्वश्रेष्ठ, ज्ञानेश कुमार को सम्मानीत किया जाना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया


भारत का निर्वाचन आयोग विश्व में सर्वश्रेष्ठ, ज्ञानेश कुमार को सम्मानीत किया जाना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 26 सितंबर। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन न्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि, “भारत का निर्वाचन आयोग विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था है। पूरा विश्व इसकी प्रशंसा करता है तथा इससे मार्गदर्शन और प्रशिक्षण लेता है। वहीं, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर विदेशी घुसपैठियों द्वारा भारत की मतदाता सूचियों में जो घुसपैठ की गई थी, उससे सूची को मुक्त कराने का साहसी और चुनौतीपूर्ण कार्य, तमाम दबावों और धमकियों से डरे बिना, निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में बहुत ही अच्छी प्रकार से किया गया है। जिसके लिए उन्हें सम्मानीत किया जाना चाहिए।”

सिसोदिया नें कहा कि "भारत की मतदातासूची में जिस तरह से गैर भारतीय नागरिकों की घुसपैठ हुई और उसे परोक्ष अपरोक्ष कुछ दलों का समर्थन रहा वह भारत पर अप्रत्यक्ष आक्रमण ही कहा जायेगा और उसे विफल करने के साहसपूर्ण कार्य को तमाम धमकियों और दबाबों के बीच सही तरीके से सम्पन्न करना, किसी युद्ध विजय से कम नहीं है। इसके लिए पूरा देश भारत निर्वाचन आयोग को सेल्यूट करता है। "

उन्होंने कहा कि “भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराना अपने आप में एक अद्भुत और अद्वितीय उपलब्धि है। भारत का निर्वाचन आयोग जिस विशाल पैमाने पर लोकतंत्र का संचालन करता है, वह दुनिया के किसी भी अन्य देश के लिए अकल्पनीय है। विशेष रूप से मतदाता सूची के निरंतर शुद्धिकरण (वोटर लिस्ट प्यूरिफिकेशन) के लिए आयोग द्वारा चलाए गए अभियान और आधुनिक तकनीक का एकीकरण अतुलनीय है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए चुनाव आयोग को सम्मानित किया जाना चाहिए।”

सिसोदिया ने कहा कि “आज भारत का चुनाव प्रबंधन केवल देश के भीतर प्रशासनिक आवश्यकता नहीं रह गया है। इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के माध्यम से 141 देशों के चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण, इंटरनेशनल आईडिया की 2026 की अध्यक्षता और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों द्वारा भारतीय चुनावों का प्रत्यक्ष अध्ययन, इस बात के प्रमाण हैं कि भारत का चुनावी अनुभव अंतरराष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुका है।”

सिसोदिया ने कहा कि “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के एलन मस्क द्वारा की गई प्रशंसा मायने रखती है। जहां डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की मतदाता सूची, फोटो पहचान पत्र की अनिवार्यता और प्रामाणिकता की प्रशंसा की, वहीं एलन मस्क ने भारत की तीव्र मतगणना और चुनावी कार्यकुशलता को दुनिया के लिए एक मिसाल बताया। अमेरिकी दिग्गजों सहित बहुतायत देशों द्वारा दी गई प्रशंसा को भारत के चुनाव आयोग के लिए वैश्विक स्तर पर एक बड़े सम्मान के रूप में देखा जाना चाहिए।”

सिसोदिया ने कहा कि “कुछ राजनीतिक दलों के पेट में दर्द ही इस बात से है कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से क्यों कट रहे हैं। वहीं, कुछ ताकतों को मृत, दोहरी जगह नाम और स्थायी रूप से निवास छोड़ चुके मतदाताओं के नाम से फर्जी वोट किए जाने की लत है, उन्हे इस शुद्धिकरण से भी तकलीफ है। किंतु देशहित में मतदाता सूची को शुद्ध और प्रमाणित रखना राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसके लिए निर्वाचन आयोग को सम्मानित किया जाना चाहिए।”

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'