पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी मंत्री-अधिकारी आज जेल में - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा



कांग्रेस नेताओं की गणित कमजोर, हम ट्यूशन देने को तैयार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

गहलोत सवाल उठाने की बजाय अपने शासनकाल के पेपरलीक और भ्रष्टाचार पर दें जवाब

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी मंत्री-अधिकारी आज जेल में

कांग्रेस राज के पेपरलीक से युवा रोता रहा खून के आंसू

संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे ढाई वर्ष में पूरे : मुख्यमंत्री

कोटा, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति से प्रेरित सवाल और आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल के पेपरलीक, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामले आए दिन सामने आते थे और जेजेएम घोटाले में उनके मंत्री और अधिकारी तक आज जेल में हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोटा में आयोजित जनसभा एवं रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने संकल्प पत्र में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, तब कांग्रेस नेताओं ने इसका मजाक उड़ाया था। कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक होते रहे और प्रदेश का युवा खून के आंसू रोता रहा।

उन्होंने कहा, “आज हम उन्हीं कांग्रेस नेताओं से कहते हैं कि हम युवाओं को रोजगार दे रहे हैं, आप आंकड़े गिनते रहिए। अगर फिर भी आपकी गणित कमजोर है, तो हम आपको ट्यूशन देने के लिए तैयार हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश की जनता को विकास के बजाय भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। चुनाव के समय जिन योजनाओं और विकास कार्यों के नाम पर कांग्रेस जनता से वोट मांगती थी, उन पर वर्षों तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र को विकास का रोडमैप बनाते हुए ढाई वर्ष में ही 78 प्रतिशत संकल्प पूरे कर दिए हैं।

बिजली के क्षेत्र में राजस्थान बना आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान बिजली की कमी से जूझता रहा, जबकि भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया। आज राजस्थान की स्थिति बदल चुकी है और प्रदेश बिजली खरीदने के बजाय अन्य राज्यों को बिजली देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित जल परियोजनाओं को भी हमारी सरकार ने प्राथमिकता देते हुए धरातल पर उतारने का काम किया है।

‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में बड़ा कदम

श्री शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण के लिए जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगमों का विभाजन किया, जिसका प्रतिकूल असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर पड़ा। निकाय और पंचायत चुनावों की लंबी प्रक्रिया के कारण सरकारी संसाधनों के साथ जनता पर भी अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तीनों शहरों में फिर से एक-एक नगर निगम करने और ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में ठोस कदम उठाया है।

कोटा-हाड़ौती के विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा और हाड़ौती के विकास के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला निरंतर प्रयासरत हैं। कोटा में लंबे समय से चली आ रही एयरपोर्ट की मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सड़क, औद्योगिक क्षेत्र और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी गति मिली है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में समान विचारधारा की सरकार हो और क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व मिले, तो विकास कार्यों को नई गति मिलती है। इसलिए डबल इंजन की सरकार के साथ निकायों और पंचायतों में भाजपा का तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंच सके।


आज कोटा में नगर निकाय चुनाव-2026 के निमित्त आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नें संबोधित किया। 

इस दौरान मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों और आमजन के आत्मीय स्वागत और स्नेहिल अभिवादन ने मन को भाव-विभोर कर दिया। इस अपनत्व में कोटा के बेहतर भविष्य की आकांक्षा साफ दिखाई दी। जनसभा में उमड़े जनस्नेह और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोटा विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हमारी सरकार शहरों के विकास को जनजीवन की सुविधाओं से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। सड़क और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से लेकर आधुनिक सीवरेज, स्वच्छ पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन तक, हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे और शहर की हर गली में बदलाव दिखाई दे।

कोटा की देवतुल्य जनता से मिले इस अपनत्व, प्यार और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार!




टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

बछ बारस, पुत्रों की दीघार्यु हेतु विशेष पर्व Bachh Baras

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

Bachh Baras festival

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

भारत में मुस्लिम आबादी फल फूल रही है और पड़ोसी देश में हिंदू तेजी से समाप्त हो रहा है

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया