निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया


निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 21 सितंबर। भाजपा मीडिया कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने निकाय चुनाव परिणामों पर जारी विज्ञप्ति में कहा है कि, “राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष के चुनाव परिणामों के बाद 304 निकायों में से 301 की तस्वीर साफ हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 197 निकायों में भाजपा, 94 में कांग्रेस, 7 में निर्दलीय तथा एक-एक निकाय में आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम और आरएलपी के लगभग बोर्ड बने हैं। साथ ही, शेष तीन निकायों में 25 सितंबर को बोर्डों का गठन होगा, किंतु उनमें भी भाजपा की स्पष्ट विजय तय है। इस प्रकार राजस्थान में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भारी बहुमत से सेवारत हो गई है।”

भाजपा मीडिया कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने इन परिणामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसेवी सरकार के सुशासन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल संगठन नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रप्रथम की नीतियों पर जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम बताया है। जिससे राजस्थान में भाजपा नें एकसाथ वन इलेशन के तहत चुनाव कराये और 200 निकायों में भाजपा बोर्ड होंगे जो दो तिहाई बहुमत के निकट हैँ। यह आंकड़े भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनसमर्थन है।

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए चुनावी रणनीति को दिशा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के बीच आए ये परिणाम स्थानीय स्तर पर भाजपा के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनता के बीच पहुंचना, जनसंपर्क, रोड शो और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के साथ निभाई गई भूमिका को आमजन ने स्वीकार किया व आशीर्वाद प्रदान किया है।

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
भाजपा मीडिया कोटा संभाग संयोजक
9414180151


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया