नए सपनों और नई उड़ान के लिए राजस्थान के नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनाएं — अरविन्द सिसोदिया



प्रेस विज्ञप्ति

नए सपनों और नई उड़ान के लिए राजस्थान के नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनाएं — अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 5 सितंबर।भाजपा कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें कहा है कि " भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर अपना मुख्य संकल्प एवं चुनावी विजन जनता के समक्ष रखा है। जो "शहरों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और सर्वसुविधासंपन्न बनाने की वचनब्धता है। " उन्होंने जनमत से आव्हान किया कि " इस के लिए स्थानीय निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाएं, ताकि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय की ट्रिपल इंजन सरकार मिलकर विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।"

सिसोदिया ने कहा कि " केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगरों और ग्रामों में जनसेवा के सभी आवश्यक कार्य पूरी संवेदनशीलता से किये जा रहे हैँ। इसे अधिक प्रतिबद्धता प्रदान करनें के लिए आवश्यकता है कि शहरों के विकास की जिम्मेदारी भी भाजपा बोर्डो के हाथों में सौंपी जाए, ताकि केंद्र, राज्य और नगर निकाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, कड़ी से कड़ी जुड़े और विकास योजनाओं को गति, पारदर्शिता तथा पर्याप्त संसाधन मिल सकें।"

सिसोदिया ने कहा कि "भाजपा का संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राजस्थान के शहरों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना है। प्रत्येक नगर को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, युवाओं के लिए अवसर और आमजन को सरल एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना भाजपा की प्राथमिकता है।"

● आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचा

भाजपा बोर्ड बनने पर शहरों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, सुदृढ़ सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम, बेहतर एवं पक्की सड़कें तथा अत्याधुनिक ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।

● युवाओं को मिलेगी नई उड़ान 

नगरों में युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई जोन, ओपन जिम, खेल मैदान एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। भाजपा की प्राथमिकता शहरों के युवाओं को बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

● पारदर्शी एवं जवाबदेह स्थानीय शासन

नगर निकायों की सेवाओं को अधिक से अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा। पट्टे, सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सेवाओं के लिए आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जवाबदेह एवं जनसुविधा आधारित व्यवस्था को और अधिक विकसित किया जासके ।

● शहरी गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभ:

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना, हर घर स्वच्छ जल सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक वार्ड के जरूरतमंद परिवारों तक त्वरित गति से पहुंचाया जाएगा।

● स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न शहर

शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ हरित क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और नागरिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि राजस्थान के नगर रहने के लिए बेहतर और विकास के लिए सक्षम शहर बन सकें।

अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि "भाजपा की सोच स्पष्ट है—विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण। राजस्थान की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसे नगर निकायों में भी मजबूत करने का समय आ गया है।"

सिसोदिया ने विश्वास व्यक्त किया कि "राजस्थान की जागरूक जनता भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करेगी।"

उन्होंने कहा कि “नए सपनों और नई उड़ान” के संकल्प के साथ राजस्थान के नगर निकायों में भाजपा का कमल प्रचंड बहुमत से खिलेगा और ट्रिपल इंजन की ताकत से प्रदेश के शहर विकास की नई इबारत लिखेंगे।

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया
कोटा संभाग मीडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
मोबाइल: 9414180151



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

बछ बारस, पुत्रों की दीघार्यु हेतु विशेष पर्व Bachh Baras

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

भारत में मुस्लिम आबादी फल फूल रही है और पड़ोसी देश में हिंदू तेजी से समाप्त हो रहा है

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया

आन बान और शान का पर्व भुजरिया