गहलोत और कांग्रेस भूलें नहीं,राजस्थान की जनता ने उन्हे कुशासन के कारण ही सत्ता से बाहर किया है - अरविन्द सिसोदिया


गहलोत और कांग्रेस भूलें नहीं,राजस्थान की जनता ने उन्हे कुशासन के कारण ही सत्ता से बाहर किया है - अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 9 सितंबर। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और उपेक्षित कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के भाजपा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विरुद्ध दिये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, “कांग्रेस हाईकमान से लगातार उपेक्षा के शिकार एवं राजस्थान की जनता द्वारा सत्ता से बाहर किए गए अशोक गहलोत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति में हैं। न उनकी राजस्थान की जनता सुनती है और न ही उनकी पार्टी उनकी सुनती है। जबकि वे लाइमलाइट में बने रहने के लिए रोज-रोज बयान जारी करते रहते हैं।”
सिसोदिया ने कहा कि, “राजस्थान की जनता ने कांग्रेस और गहलोत को जनउपेक्षाओं के कारण ही सत्ता से बाहर किया है। कांग्रेस के शासनकाल में पांच वर्षों में जो शहरों की दुर्दशा हुई, उसी का नतीजा था कि कांग्रेस को जनता ने कान पकड़कर राजस्थान की सत्ता से उतार दिया।”

सिसोदिया ने कहा कि, “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनता के व्यक्ति हैं और इसीलिए जनता के बीच में हैं। इसीलिए वे रोड शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। जनता के प्रश्नों के उत्तर दे रहे हैँ। अशोक गहलोतजी को यह समझना चाहिए कि जनता के बीच जाना लोकतंत्र है, जनता से संवाद करना लोकतंत्र है और अपने काम का हिसाब देना भी लोकतंत्र है। भाजपा को जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए कांग्रेस के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।”
सिसोदिया नें कहा कि " राजस्थान में कुल 309 नगर निकाय में से 162 के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। बाकी नगर निकायों के चुनाव के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें अधिकतम निकायों में भाजपा के बोर्ड जनआशीर्वाद से बनेंगे। "

— अरविन्द सिसोदिया
संभाग संयोजक,
भारतीय जनता पार्टी, कोटा संभाग
मोबाइल: 9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत का निर्वाचन आयोग विश्व में सर्वश्रेष्ठ, ज्ञानेश कुमार को सम्मानीत किया जाना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया