यूपी और पंजाब के आगामी चुनावों में कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

यूपी और पंजाब के आगामी चुनावों में कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 25 सितंबर। भाजपा कोटा संभाग के भाजपा मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, “यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं और वहाँ के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने हैं। पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गाँधी की अस्वीकार्यता बनी हुई है। इन परिणामों के आने से पहले ही कांग्रेस अपनी छवि बचाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हमले की नौटंकी पुनः प्रारंभ कर दी है।”

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस की देश में लगातार अस्वीकार्यता बनी हुई है, पश्चिम बंगाल और बिहार चुनाव से पहले भी इसी तरह के झूठ परोस कर कांग्रेस भाग गई थी। मूलतः अस्वीकार्यता से ध्यान हटाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक रणनीति रही है, ताकि गाँधी परिवार की छवि को घटती लोकप्रियता से बचाए रखा जाए।”

सिसोदिया ने कहा कि, “हाल ही में राजस्थान में निकाय चुनाव हुए हैं। कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है। भाजपा ने लगभग दो-तिहाई बोर्ड बनाए हैं। यह परिणाम कांग्रेस की जनता में घटती साख का सबूत है, जिसे वे भी जान-समझ रहे हैं।”

सिसोदिया के अनुसार, “उत्तर प्रदेश और पंजाब में कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट रूप से कमजोर दिखाई दे रही है, इसलिए संभावित हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए चुनाव आयोग को निशाना बनाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि, “लोकतंत्र में चुनाव परिणाम को स्वीकार करना भी लोकतांत्रिक मर्यादा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चुनाव से पहले ही संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े करना और संभावित परिणाम के लिए पहले से कारण तय करना मतदाताओं के निर्णय पर भी प्रश्नचिह्न लगाने जैसा है।”

सिसोदिया ने कहा, “जनता का विश्वास हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों को अपने काम, नीतियों और संगठन की समीक्षा करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक असफलता की जिम्मेदारी से बचने का प्रयास अपने आपको धोखा देना मात्र है।"

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them