जिस कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण ठुकराया अब उसे ठुकराने का समय आ गया - उपमुख्यमंत्री मौर्य
अयोध्या में भगवान राम 500 वर्षों बाद विराजे हैं, प्रत्येक जिले में भी भाजपा प्रत्याशी को पाँच - पांच लाख मतों से विजयी बनाना है - कैशव प्रसाद मौर्य जिस कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण ठुकराया अब उसे ठुकराने का समय आ गया - उपमुख्यमंत्री मौर्य सीकर, 25 फरवरी। भाजपा का सीकर लोकसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन रविवार को जयपुर रोड स्थित लोहिया रिसोर्ट में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष पवन मोदी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता यूपी के उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मोर्य रहे। सम्मेलन में क्लस्टर प्रभारी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, लोकसभा में जिले के प्रभारी व मंत्री गौतम दक, सह प्रभारी बलराम दून, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती आदि मंचस्थ रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार से अयोध्या में भगवान राम 500 वर्षों बाद मंदिर में विराजमान हुए हैं उसी प्रकार प्रत्येक जिले से अबकी बार भाजपा प्रत्याशी को पाँच लाख मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...