संदेश

सम्पूर्ण क्रान्ति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयप्रकाश नारायण :JP: सम्पूर्ण क्रांति के जनक

चित्र
कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से विदा करने वाले प्रथम राजनेता :  जयप्रकाश ना राय ण, सन १९७७ में जनता पार्टी सरकार बनवाने के नायक जयप्रकाश ही थे ........, जन्मदिवस पर शत शत नमन..!  जयप्रकाश नारायण (11 अक्तूबर, 1902 - 8 अक्तूबर, 1979) (संक्षेप में जेपी ) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। 1998 में उन्हें भारत रत्न से सम्मनित किया गया।   पांच जून के पहले छात्रें-युवकों की कुछ तात्कालिक मांगें थीं, जिन्हें कोई भी सरकार जिद न करती तो आसानी से मान सकती थी। लेकिन पांच जून को जे. पी. ने घोषणा की:- "भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रान्ति लाना, आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए। और, सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति, ’सम्पूर्ण क्रान्ति’ आवश्यक है।" सम्पूर्ण क्रान्ति के आह्वान उन्...