स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा : हिन्दुत्व का महानायक केशव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा : हिन्दुत्व का महानायक केशव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ Born out of freedom struggle: Keshav, the great hero of Hindutva and Rashtriya Swayamsevak Sangh भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसे संक्षिप्त में ‘संघ’ अथवा ‘आर.एस.एस.’ के नाम से सम्बोधित किया जाता है, जो आज भारत का ही नहीं वरन् विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन माना जाता है, जिसका विविध क्षैत्र में विविध संस्थाओं के माध्यम से एक वटवृक्ष जैसा रूप है। जो देश के राष्ट्र जीवन में एक विशिष्ट स्थान रखता है। इस महान संगठन के संस्थापक डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार थे । आज हमारे देश में जितने भी राष्ट्रवादी कार्यक्रम होते है और उनमें दो चित्र प्रायः देखने को मिल जाते हे। वे ही चित्र राष्टपति , प्रधानमंत्री,केन्द्रीय मंत्री, राज्यपालों सहित बहुत सारे सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं के घरों पर, अक्सर एक साथ देखने को मिलते है। एक ओर कालीटोपी और रौबदार मूछों वाले आदरणीय डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और दूसरी ओर प्रभावशाली दाढ़ी वाले ...