रूसी राष्ट्रपति पुतिन का संदेह सही है, तालिबान के शासन के कारण आतंकी घटनाएँ बड़ी
आतंकवाद पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का संदेह सही है, तालिबान के शासन के कारण आतंकी घटनाएँ बड़ी - अरविन्द सिसोदिया 94141 80151 अफगानिस्तान , पाकिस्तान ,भारत और बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों से जो आतंकी गतिविधियां देखने को मिल रही है । उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जो संभावना व्यक्त की है वह बिल्कुल सही है । अफगानिस्तान के तालिबान शासन के कारण आतंकी गतिविधियां अन्य देशों में भी पनप रही है , तेजी से बढ़ रही हैं और इनका खून खराबा लगातार सामने आ रहा है अर्थात कुल मिलाकर यह सभी देशों को यह समझना होगा कि अफगानिस्तान को तालिबान के हाथों सौंपने का मतलब और विशाल खून खराबे को दुनिया के बड़े भूभाग में देखना है । हाल ही में कुछ बड़े राष्ट्र अफगानिस्तान के संदर्भ में बैठकर करने वाले हैं, उन्हें सबसे पहले यही ध्यान देना होगा कि अफगानिस्तान का खून खराबा जिस तरह भारत के कश्मीर में , बांग्लादेश के हिंदू मंदिरों में , अफगानिस्तान के गुरुद्वारों में और पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है । यह और भी बढ़कर विश्वव्यापी ना हो जाए । इसे रोकने के लिए तुरंत ...