करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है - भजन




हे! मेरे कन्हैया...

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...
मेरा आपकी दया से, सब काम हो रहा हैं...
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...
मेरा आपकी दया से, सब काम हो रहा हैं...


पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही हैं...
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल गयी हैं...
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है...
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...


तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज़ की कमी है...
किसी और चीज़ की अब, दरकार भी नहीं हैं...
तेरे साथ से गुलाम अब, गुलफाम हो रहा है...
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...


मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं...
इस टूटी हुए वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं...
तेरी प्रेरणा से ही सब, यह कमाल हो रहा हैं...
करते हो तुमकन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...


करता नहीं मैं फिर भी, हर काम हो रहा हैं...
कन्हैया तेरी बदौलत, आराम हो रहा हैं...
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं...
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...


मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...
मेरा आपकी दया से, सब काम हो रहा हैं...
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा हैं...
मेरा आपकी दया से, सब काम हो रहा हैं...

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

भाजपा फिर जीत की हीरो, कांग्रेस फिर से जीरो पर - अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

मिडटर्म....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

रामायण में वर्णित नक्षत्रों की स्थितियों को लाखों साल पीछे सटीक रूप से सिद्ध किया जा सकता है

राहुल का राजनीतिक असर शून्य, आंध्र में बैलेट से हुए चुनाव में फिर से कांग्रेस जीरो – अरविन्द सिसोदिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान