भाजपा महासम्पर्क अभियान : घर-घर दस्तक देगी भाजपा

भाजपा महासम्पर्क अभियान : घर-घर दस्तक देगी भाजपा
Monday, May 11, 2015





जयपुर ।सदस्यता अभियान की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी महासंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। महासंपर्क अभियान में भी कार्यकर्ता बनाए गए प्राथमिक सदस्यों के घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और विकास की जानकारी देंगे। पार्टी का महासंपर्क अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान में जयपुर शहर से कार्यकर्ताओं ने 7 लाख नए सदस्य बनाए थे।महासम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जयपुर शहर की ओर से प्रदेश कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से पूर्ण करने के लिए जयपुर शहर, मंडल और वार्डस्तर पर टोलियों का गठन किया गया है। बैठक में नए सदस्यों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया, इसमें 1842 बूथों के 4911 सक्रिय सदस्य घर-घर जाकर महासम्पर्क अभियान की दस्तक देगें। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में जयपुर शहर से कार्यकर्ताओं द्वारा 7 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए गए थे। अब पार्टी के महासम्पर्क अभियान के तहत उन सभी सदस्यों से कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व एवं विकास की जानकारी से अवगत कराते हुए नए सदस्य से उनकी पूर्ण व्यक्तिगत जानकारी का फार्म भरवाएंगे।बैठक में महासम्पर्क अभियान के जयपुर शहर सम्पर्क प्रमुख बीरू सिंह राठौड़ ने बताया की पार्टी के सदस्यता अभियान की तरह यह अभियान भी पूर्ण रूप से सफल हो इसके लिए शहर के हर घर तक भाजपा के कार्यकत्र्ता को दस्तक देनी होगी तथा पार्टी की विचारधारा से सबको अवगत करवाना होगा।

अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को अपनी सक्रियता निरन्तर जारी रखनी होगी।महासम्पर्क अभियान के प्रदेश सहयोगी योगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि महासम्पर्क अभियान में राष्ट्रीय भाजपा द्वारा सभी सदस्यों की पूर्ण जानकारी के लिए प्रपत्र जारी किया जाएगा। जिसे स्पष्ट व पूर्ण रूप से भर कर जिला मुख्यालय अथवा मण्डल पर जमा करवाना होगा।बैठक में महापौर निर्मल नाहटा, विधायक घनश्याम तिवाड़ी, सुरेन्द्र पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में उपमहापौर मनोज भारद्वाज सहित, पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडल व वार्ड के सम्पर्क प्रमुख, सहसम्पर्क प्रमुख, आईटी से जुड़े कार्यकर्ता, मोर्चो के प्रमुख पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

स्टारलिंक Starlink

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया