राष्ट्र के सर्वोच्च संबैधानिक पद के अपमानकर्ता, कांग्रेेस नेता अधीर को सदन सजा सुनायें - अरविन्द सिसौदिया
राष्ट्र के सर्वोच्च संबैधानिक पद के अपमानकर्ता, कांग्रेेस नेता अधीर को सदन सजा सुनायें - अरविन्द सिसौदिया कांग्रेस के लोकसभा सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में निजी चैनल से बात करते हुये महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिये अशोभनीय शब्द से सम्बोधित कर न केबल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई बल्कि राष्ट्र का अपमान किया है। मेरा मानना है कि अधीर रंजन चौधरी कितना भी अपना बचाव करें, यह उनकी सोची समझी लम्पट गिरी थी। जिसके लिये उन्हे कतई मॉफ नहीं किया जा सकता है। यह एक अक्षम्य अपराध है , इसके लिये उन्हे दण्डित किया जाना चाहिये। लोकसभा एवं राज्यसभा सदनों को इस संदर्भ में गंभीरता से विचार करना चाहिये कि यह अपमान सम्पूर्ण विश्व में देश की गरिमा को गिरानें वाला रहा है। इसलिये ऐतिहासिक निर्णय लेकर अपमानकर्ता की सदस्यता समाप्ती, 6 वर्ष तक चुनाव लडनें पर रोक एवं जेल भेजनें की सजा सुनानी चाहिये। ताकि भविष्य में कोई इस तरह का राष्ट्रघाती दुस्साहस न कर सके। चौधरी की शब्दावली एवं भाषा को फिर से भी सुना जा सकता है। वह पूरी तरह सुनियोजित और जानबू...