राष्ट्र के सर्वोच्च संबैधानिक पद के अपमानकर्ता, कांग्रेेस नेता अधीर को सदन सजा सुनायें - अरविन्द सिसौदिया

 

राष्ट्र के सर्वोच्च संबैधानिक पद के अपमानकर्ता, कांग्रेेस नेता अधीर को सदन सजा सुनायें - अरविन्द सिसौदिया

कांग्रेस के लोकसभा सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में निजी चैनल से बात करते हुये महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिये अशोभनीय शब्द से सम्बोधित कर न केबल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई बल्कि राष्ट्र का अपमान किया है। मेरा मानना है कि अधीर रंजन चौधरी कितना भी अपना बचाव करें, यह उनकी सोची समझी लम्पट गिरी थी। जिसके लिये उन्हे कतई मॉफ नहीं किया जा सकता है। यह एक अक्षम्य अपराध है , इसके लिये उन्हे दण्डित किया जाना चाहिये। लोकसभा एवं राज्यसभा सदनों को इस संदर्भ में गंभीरता से विचार करना चाहिये कि यह अपमान सम्पूर्ण विश्व में देश की गरिमा को गिरानें वाला रहा है। इसलिये ऐतिहासिक निर्णय लेकर अपमानकर्ता की सदस्यता समाप्ती, 6 वर्ष तक चुनाव लडनें पर रोक एवं जेल भेजनें की सजा सुनानी चाहिये। ताकि भविष्य में कोई इस तरह का राष्ट्रघाती दुस्साहस न कर सके।

चौधरी की शब्दावली एवं भाषा को फिर से भी सुना जा सकता है। वह पूरी तरह सुनियोजित और जानबूझ कर प्रयोग की गई है। इसके बचाव में मॉफी कॉफी नहीं है। बल्कि संसद के सदनों को उन्हे दण्डित करना चाहिये। चौधरी ने राष्ट्रपति पद के अपमान की जो नींव डाली है , उसके विरूद्ध सख्त एक्शन बहुत जरूरी है। अन्यथा यह परम्परा विकसित होगई तो आने वाले समय में अन्य राष्ट्रपतियों को भी अपमानित होना पड सकता है। इसलिये सदन में अधीर रंजन चौधरी को दण्डित किये जानें की कार्यवाही हो।

अधीर रंजन चौधरी को , माफी नहीं जेल दो
देश के अपमान को माफ नहीं करें, जेल भेजें ।

जाती सूचक शब्द बोलनें पर जेल भेज दिया जाता है,
यह तो महामहिम का राष्ट्रीय अपमान है।
@जेल और सदस्यता से निलंबन से कम कुछ नहीं

महामहिम राष्ट्रपति भी माफ नहीं कर सकती,
संसद अधीर रंजन को सजा सुनाए ....
....
लोकसभा स्थगित:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ 28 जुलाई 2022 को भाजपा नेताओं ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से माफी की मांग की है।

भाजपा की नेता एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि “ सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी है। सोनिया जी ने सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी है। ” भारी हंगामा के बाद सदन स्थगित कर दिया गया।

स्मृति ईरानी ने कहा है कि “ सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को ................ के रूप में संबोधित किया. यह जानते हुए कि संबोधन सर्वाेच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अटैक करता है। ये पूरा देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस महिला, आदिवासी और गरीब विरोधी है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है। सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी  संसद भवन परिसर में विरोध किया था। इसी दौरान एक निजी चौनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ............... शब्द का इस्तेमाल किया था ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी के बाद कहा है कि “मेरी जुबान फिसल गई थी। इस मामले को भाजपा बेवजह तूल दे रही है और और जबरन विवाद खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी मसाला ढूंढ रही है,क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मैंने कल ही मीडिया कर्मियों से कहा था कि मैंने गलती से यह शब्द कह दिया था। ” 

बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने पेश की सफाई:-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि इस पर माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। मेरे मुंह से राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द निकला, अब अगर आप मुझे इसके लिए फांसी देना चाहते हैं, तो आप दे सकते हैं। उन्होंने भाजपा पर मामले को तूल देने का भी आरोप लगाया। अधीर रंजन ने आगे कहा कि सत्ताधारी दल मेरे बयान को लेकर जानबूझकर इसे राई का पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। मैं राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करता हूं।
 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

"आदमी की औकात " - जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज

राष्ट्रवाद के महानायक ‘ पूज्य श्री गुरूजी ’ The great hero of nationalism 'Pujya Shri Guruji'

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत का बड़ा भू भाग बचाने वाले : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी Dr Shyama Prasad mukhrji

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी