कुर्सी बचाओ सचिन भगाओ अभियान में गहलोत नें राजस्थान के पांच साल बर्वाद किए - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan
अच्छे और सच्चे विकास की गांरटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं - अरविन्द सिसोदिया गहलोत की गांरटी और घोषणायें मात्र गप्पों की बरसात - अरविन्द सिसोदिया कोटा 7 नवम्बर । भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक एवं कोटा संभाग भाजपा मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल तक बड़ाये जानें एवं भारत सरकार के द्वारा दिल्ली में मंहगाई पर नियंत्रण करनें हेतु 800 मोबाईल वेन और 2000 दुकानों के माध्यम से भारत आटा के नाम से योजना लांच कर आटा , दाल, टमाटर व प्याज आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध करवानें के कल्याणकारी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को भाजपा धन्यवाद ज्ञापित करती है। उन्होनें कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी अच्छे और सच्चे विकास की गारंटी हैं। सीसौदिया नें कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामारी के दौरान इलाज वेक्सीन मुफॅत देकर करोड़ो लोग की जान बचाते हैं और 80 करोड़ लोगो को प्रति व्यक्ति 5 किलों अनाज मुफ्त देकर लगातार राहत पहुंचा रहे हैं। करोडों शौचालय बन...