कोटा एयरपोर्ट और ईआरसीपी में अटकाव के गुनहगार मुख्यमंत्री गहलोत हैं - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan
‘‘ गहलोत सरकार ’’ नें , भाजपा की कल्याणकारी परियोजनाओं को रोकने का ही काम पूरे पांच साल किया - अरविन्द सिसोदिया भाजपा को श्रेय न मिले इसी कुंठा के चलते गहलोत सरकार नें अडंगेबाजी का षड्यंत्र अंजाम दिया - अरविन्द सिसोदिया कोटा एयरपोर्ट और ईआरसीपी के गुनहगार मुख्यमंत्री गहलोत हैं - अरविन्द सिसोदिया कोटा 4 नंवम्बर । भाजपा मीड़िया सम्पर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं कोटा संभाग मीडिया सेंटर संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा के द्वारा प्रेसवार्ता मे भाजपा पर लगाये आरोपों को पूरी तरह खड़न करते हुए कहा कि ‘‘ कांग्रेस के आरोप भ्रामक, झूठ और बेबूनियाद है, उन्हें भाजपा सिरे से खारिज करती है। सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने भाजपा की तमाम कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को बंद करने या उनमें अडंगे डालकर बाधा खडी करने का काम ही पूरे पांच साल मे किया है। अब चुनाव में राजस्थान की जनता इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस की गिरेबान पकडे़गी। इससे बचने के लिये ये भाजपा के विरूद्ध षड्यंत्र पूर्वक भ्रम फैला रहे है। सिसोदिया ने कहा कोटा एयरपोर्ट और ...