संदेश

कविता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कविता...आध्यात्मिक कविता.........उठ जाग मुसाफिर ..

चित्र
आध्यात्मिक कविता......... उठ जाग  मुसाफिर .... - मोहनलाल गालव ( ग्राम कोयला जिला बांरा, राजस्थान।) उठ जाग मुसाफिर सोच जरा, तेरे मौत कि नौबत बाज रही। कोई आज मरा कोई कल को मरा, कोई मरने को तैयार पडा।। 1 ।। धन दौलत और ऐश्वर्य सब, कोई न होगा साक्षी तेरा। जीवन साथी सब छूटेंगें, जिसका तुछकों है न,मलाल जरा।। 2 ।। करनी धरनी सब तेरे हाथ में, व्यर्थ समय क्यों गवां रहा ।  पशु तुल्य जीवन व्यतीत कर, मानव जीवन क्यों पतित करा।  दुखः रूपी क्रीडा स्थल में, तुम परोपकारी जीव बनों। मन्थर गति से चलते चलते , तुम गूढ आध्यात्म प्राप्त करो। सत्य अहिंसा मार्ग पकड तुम, कोटि - कोटी जन के परित्राण हरो। सर्वस्व अर्पण कर ईश्वर को तुम, जीवन लक्ष्य प्राप्त करो। जीवन मृत्यु एक रहस्य है,इसको तुम अंगीकार करो। जीवन के दिवसों का भी तुम , शुद्ध सात्विक विचार करो।

कविता - महामानव मोदी kavita Mahamanav Modi

चित्र
  कविता - 4 महामानव मोदी हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ..1.. विश्व प्रेम की थाती को, उदित किया सारे जग में, युगों युगों के पराभव को, बदल दिया प्रकाश में, भय मुक्त विश्व का भाव, जगाया विश्व भर में,  सत्यनिष्ठ संस्कृति को, फिरसे उजलाया मानव मन में।  .... हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ..2.. सत्य सनातन का गौरव लेकर, चल रहे नित्य नव नूतन को,  विश्व गुरू का भाव लिये, बढ़ रहे मानवता के अभिनन्दन को,  देख रही हे हर्षित मां भारती,पुत्र पवित्र के परिश्रम को, जग जग कर जनजन की सुध लेता,राम राज देनें को । .... हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ........ इसे और विस्तृत करना है, सुझाव टिप्पण्णी के माध्यम से भेज सकते हैं। - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर कवितायें - अरविन्द सिसोदिया https://arvindsisodiakota.blogsp...

कविता - शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी ...Shabas modi ji Jawanj modi ji

चित्र
कविता - 6 - अरविन्द सिसोदिया, कोटा, राजस्थान। 9414180151 अचंभित सारी दुनिया,गर्वित भारत माता। शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी .... जाँबाज मोदी जी ....शाबास मोदी जी.... ------==------ मूछों पर ताब दिये, जब अभिनंदन पाकिस्तान से वापस भारत आता है! अचंभित सारी दुनिया,गर्वित भारत माता। शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी .... जाँबाज मोदी जी ....शाबास मोदी जी.... -1- चीन की सीमा पर भारत जब भिड़ जाता है, टकराता है - लड़ जाता है, चीन को मार भगाता है! अचंभित सारी दुनिया,गर्वित भारत माता। शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी .... जाँबाज मोदी जी ....शाबास मोदी जी.... -2- पाकिस्तानी आतंकी जब देश को नुकसान पंहुचाते , भारत सीमा पार कर बम वर्षाता है, तहस नहस दुश्मन को करके आता है ,  अचंभित सारी दुनिया,गर्वित भारत माता। शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी .... जाँबाज मोदी जी ....शाबास मोदी जी.... -3- जब सारी दुनिया महामारी से घबराई थी, तब उसनें साहस की ज्योति जलाई थी, सकुशल देश बचाया , सबका इलाज कराया ! अचंभित सारी दुनिया,गर्वित भारत माता। शाबास मोदी जी ....जाँबाज मोदी जी .... जाँबाज मोदी जी ....शाबास म...

वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी Narendra Modiji Poem Hindi

चित्र
Arvind Sisodia: नरेंद्र मोदी पर कविता  Narendra Modi Poem Hindi कविता Poem  वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी। --0-- चीन का पसीना छूटे, पाकिस्तान काँपे रे । मोदी मोदी कह कर, देखो पूरा विश्व नाचे रे। गौरव देख भारत का , जन गन मन हर्षाये रे। वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी। वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी।। -1- मोदीजी नें,भारत की अग्रपूज्य बनाया। मोदीजी नें,भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाया, मोदीजी नें, भारत का मान बढ़ाया, मोदीजी नें, भारत का सामर्थ्य दिखलाया, मोदीजी नें, भारत को असली भारत बनाया। वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी। वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी।। -2- मोदीजी, जन धन के खाते खुलवायें , मोदीजी, स्वछता का कर्मयोग चलाएं, मोदीजी, तीन तलाक से मुक्ती दिलायें , मोदीजी, धुएँ से मातृशक्ति बचाएँ , मोदीजी, किसानों का सम्मान बन जाएँ, वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी। वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी।। -3- मोदीजी, सनातन का संघोष सुनाएँ, मोदीजी, हिंदुत्व का ह्रदय दिखलाएं, मोदीजी, संस्कृति के वैभव को सजाएँ, मोदीजी, मर्यादाओं का अलख जगाएं, मोदीजी, पुरखों का पुरषोर्थ प्रगटाएं, वाह वाह मोदीजी, जय हो मोदीजी...

कविताऐ : - अरविंद सिसोदिया

चित्र
राम कृष्ण जैसे वीरों से इस धरती ने जीना सीखा है। राणा और शिवा ने इसे अपनी वीरता से सींचा है, युग युग से हमारे पुरखों की गौरव गाथायें ,  मार्ग हमारा  प्रशस्थ करती आईं हैं । लक्ष्मीबाई और दुर्गावति की इस धरा ने जीत हमेशा ही पाई है। बलिदानी संतानों की मातृभूमि भारत ने अमर नित्य होने की वर पाई हे। जय हिन्द !! जय गणतंत्र दिवस !!  ४ कविताऐ : - अरविंद सिसोदिया  मझधार जीवन है .., http://arvindsisodiakota.blogspot.com/2011/04/blog-post_19.html निः शब्द के शब्द http://arvindsisodiakota.blogspot.com/2011/04/blog-post_01.html देख न लेना नीचे झुक कर; गांधी हिन्दुस्तान को   http://arvindsisodiakota.blogspot.com/2010/10/blog-post_04.html करूण कहानी विभाजन बनाओ अखंड  भारती .....! http://arvindsisodiakota.blogspot.com/2010/08/blog-post_18.html

कविता - करुण कहानी विभाजन की, हे वीरों तुम्हे पुकारती

चित्र
बनाओ अखंड  भारती .....! - अरविन्द सीसोदिया करुण  कहानी विभाजन की, हे वीरों तुम्हे  पुकारती , जाग उठो अब - जाग उठो अब, बनाओ अखंड भारती , चीख रही थी तब मानवता, पर चिंघाड़  रही  थी  दानवी , खून से लथपथ  वे मंजर,कंप-कप़ी आज भी छुडाते हैं , स्वतन्त्रता की वेदी  पर,  तब नरमूंडों से हुई थी  आरती!! -----१-----   पंजाब बटा,बंगाल  बटा   , सिंध गया, बलूच गया, भारत माँ  को काट दिया, बेदर्दी से हत्यारों ने, रावी की शपथ मौन  थी, अखंडता का वचन गोण     था, सोच समझ का समय नहीं  , भागो-भागो मची देश  में, -----२-----  गैर रहे न बचें , इस शैतानीं  में , पाक में नपाक हेवानीं  थी , घरों पर हमले हुए, जिन्दा जलाये , क़त्ल हुए , भूखे - प्यासे राहों में भटके, खूब थके और खूब मरे , व्यवस्थित कोई बा...

मोदी जी महान हैं,मोदी जी महान - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 10 वें वर्ष में प्रवेश व राजस्थान आगमन 31 मई 2023 के सुअवसर पर.... कविता -5  - अरविन्द सिसोदिया 9414180151  मोदी जी, भारत की प्राण ज्योति और राष्ट्रधर्म का मान हैं। मोदी जी,पवित्रता की धवल कीर्ति और पुरुषार्थ का सम्मान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =1= यूँ तो भारत सदियों से महान था , पर अब लगता है कि भारत में जान है। जान है भई जान है, मान और सम्मान है। यूँ तो भारत सदियों से विश्वगुरु था, पर अब गुरुता के कई प्रमाण हैं। प्रमाण है भई प्रमाण हैं। आन वान शान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =2=  अब भारत आजाद लगता है, परिंदो सी ऊँची उड़ान लगता है, दुनिया में अपनी धाक रखता है। मुठ्ठी में आसमान रखता है। आज का भारत, कर्तव्यपथ का मान है, वैभव की शान है। पुरखों का सम्मान है, राष्ट्र का स्वाभिमान है। मोदी जी महान हैं , मोदी जी महान हैं। =3=  मोदी युग का भारत, एक अलग पहचान है , विश्व पटल पर गूंज रही भारत कि शान है। कोई बोले बॉस , तो कोई मांगे आटोग्राफ , कोई चरणों में झुक जाये,तो कोई गले लग जात है । पूरी ...

धन्यवाद मोदी जी मेरी कविता को आत्मा मिल गई - 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

चित्र
  आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीयुत नरेन्द्र मोदी जी, करूण कहानी विभाजन के नाम से मेरे ब्लाग पर “ बनाओ अखण्ड भारती” नामक कविता का प्रकाशन 18 अगस्त 2010 को किया था । इस कविता में विभाजन के मंजर को कविता स्वरूप में लीपिबद्ध करने का प्रयास किया का। 14 अगस्त 2021 को मेरी आंखों में आंसू आ गये जब मेनें टी वी पर सुना कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने 14 अगस्त को  “ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। मेरे रोंगटे खडे हो गये, मेरी आंखों में आंसू थे। मेरी इस कविता को कोई लोकप्रियता नहीं मिली,सिर्फ एक टिप्पणी मिली थी। किन्तु जब मोदी जी ने इस दिन को “विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस ” के रूप में मनाने का निर्णय लिया तो मुझे लगा कि मेरी उस अभिव्यक्ति को, उस श्रृद्धांजली को आत्मा मिल गई है। कोटि कोटि धन्यवाद प्रधानमंत्री जी आपने " अपना सर्वस्व स्वाहा करने वालों उन निर्दोषों की शहादत को सम्मान दिया जिसे बहुत ही चालांकी से झुपा दिया गया था। " आदर सहित । आपका - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 टिप्पणी :- Rajmal malav15 फ़रवरी 2012 को 3:26 pm What a poem it is!...