कांग्रेस के पूर्व स्पीकर की स्वीकारोक्ति, अकूत धन कमानें की भारतीय राजनीति का दर्पण - सिसोदिया
कांग्रेस के पूर्व स्पीकर की स्वीकारोक्ति, भारतीय राजनीति का दर्पण - सिसोदिया Arvind Sisdia भारत माँ हम शर्मिंदा हैं , राजनीति अब एक धंधा है। तब फेसबुक पर यह स्लोगन डाला , तो बहुत से टेलीफोन आये कि भाईसाहब इतना खुल कर मत लिखा करो,कुछ लोग नाराज हो जाएंगे । ---- एक बार मैंने देश के प्रमुख घोटालों पर बड़ा आलेख लिखा, जो कि एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित भी हुआ था। सांसद महोदय सहित कई नें प्रशंसा भी की , मगर अंत में सलाह यही आई कि मत लिखा करो, सब यही करते हैं । ........ सोनिया गांधी - राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है । ईडी और केंद्र सरकार पर दबाब बनाने ले लिए , कांग्रेस द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है । इसी क्रम में कर्नाटक में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रहे, विधायक रमेश कुमार के मुँह से जाने अन जानें सच निकल गया । जिसे मीडिया विवादित बोल कह रही है । जबकि ये सत्यवचन है कि राजनीति में एकबार कोई ठीक ठाक पद मिल जाये तो कई पीढ़ियों का इंतजाम हो जाता है । इस तरह का भयंकरतम भ्रष्टाचार अपरोक्ष रूप से निरन्तर होता रहता है । यह भ्रष्टा...