कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ...! अजी आदत में शुमार है ..!
खाओ पियो योजना में .., कमानवेल्थ के बाद आदर्श सोसायटी .... - अरविन्द सीसोदिया नई दिल्ली से खबर है कि , राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए महा भ्रष्टाचार के विवादों से निपटने से पहले ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का आदर्श भ्रष्टाचार के रूपमें सामने आया , आदर्श सोसायटी कांड में फंसना कांग्रेस के लिए बड़ी जबावदेही बन गया है। लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दे जिक्र तक नहीं किया। जिक्र कैसे करतीं ... बोफोर्स घोटाले से ही उनकी स्थिति साफ़ है कि उन्हें घोटालों से परहेज नहीं...! वे सबतरफ घोटालों पर आँख तरेरती नजर आती हैं .., मगर कभी किसी घोटालेबाज का कुछ हुआ क्या....????? हो भी नही सकता जो स्विस बैंकों में जमा देश में वापस नहीं लाना चाहता वह किस मुह से अन्य घोटाले बाजों से बात कर सकता है !! कांग्रेस क्या ज्यादातर दलों में अब घोटाले चोर चोर मौसेरे भाई कि तरह का खेल हो गया ......!!! अब तो कई नेतागण इसे जस्टीफाई भी करने ल...