संदेश

प्रजापति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रपति में पति शब्द का अर्थ सर्वाेच्च स्वामित्व से है ! पति - पत्नि वाले पति से नहीं ! ! - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
 राष्ट्रपति में पति शब्द का अर्थ सर्वाेच्च स्वामित्व से है , पति - पत्नि वाले पति से नहीं ! - अरविन्द सिसौदिया   In the President, the word 'husband' means supreme ownership, not husband-wife. - Arvind Sisodia        संविधान में प्रसिडेंट ऑफ इण्डिया को हिन्दी में राष्ट्रपति शब्द क्यों स्विकार किया गया, इसके पीछे पति-पत्नि वाला पति नहीं है।  संविधान सभा बहुत ही ज्ञानवान, बुद्धिमान लोगों की सभा थी। वह सम्पूर्ण राष्ट्र का पति किसी व्यक्ति को नहीं बना रहे थे, बल्कि वह सम्पूर्ण राष्ट्र का अधिपति बना रहे थे ।       जैसे कि गणों के नायक या  मुख्य नेतृत्वकर्ता  गणपति , राज्य का या राष्ट्र का नेतृत्व कर्ता राजा / महाराजा - “अधिपति” , सभा का बैठक का विचार विमर्श का मुख्य निर्णयकर्ता सभापति , सेना का नेतृत्वकर्ता सेनापति अर्थात सर्वाेच्चता का भाव वाला, निर्णय देनें या निर्णय लेनें के भाव वाला “पति” है। स्वामित्व का अधिकार जैसा यह शब्द है।   जैसे - पशुपति,बृहस्पति,छत्रपति,क्षेत्रपति,दम्पति, करोड पति, लखपति भूप...