फलोदी सट्टा बाजार में भी राजस्थान में भाजपा सरकार bjp rajasthan
राजस्थान के जोधपुर संभाग का फलोदी कस्बा विशेषकर राजनैतिक सट्टा बाजार के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह बाजार सही के आस पास ही रहता है। क्यों कि इसमें पैसा लगता है और पैसा देना पडता है। इसलिए हेर-फेर या विज्ञापनबाजी नहीं होती है। क्यों कि जो पैसा लगाता है उसे पैसा देना पडता है। इसलिए इस बाजार में जो भाव मिलता है वही हार जीत को भी दर्शाता है। कम भाव उस पार्टी की जीत का संकेत होता है। ज्यादा भाव उस पार्टी की हार का संकेत है। वर्तमान में फलोदी का बाजार भाजपा को जीता हुआ बता रहा है। फलोदी में सट्टा बाजार बता रहा किसकी होगी जीत ? और किसकी होगी हार ? राजस्थान (rajasthan election 2023) के जोधपुर संभाग मुख्यालय से करीब सवा सौ किमी दूर फलौदी के घर-घर में चौखटों पर सट्टा बाजार सज गया है. चौक-चौराहों और नुक्कड़ों पर ही राजस्थान की सियासत के दांव खेले जा रहे हैं. चाहे पूर्वी राजस्थान हो या पश्चिमी…उम्मीदवार जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. वहीं सट्टा बाजार में उनके सिर पर जीत का सेहरा सजेगा या हार का करना होगा सामाना, ये सब पूरे दावे के साथ बता दिया जा रहा है. अगर विश्वनीयता की बा...