’फिंगरप्रिंट’ नहीं आने से हो रही परेशानी का सुलभ और व्यवहारिक समाधान निकालें - अरविन्द सिसोदिया fingerprint scan
वरिष्ठ नागरिकों के ’फिंगरप्रिंट’ नहीं आने से हो रही परेशानी का सुलभ और व्यवहारिक समाधान निकालें - अरविन्द सिसोदिया कोटा 8 जनवरी । भाजपा कोटा संभाग के संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसौदिया नें मुख्यमंत्री राजस्थान, मुख्य सचिव राजस्थान एवं जिला कलेक्टर कोटा एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी राज्य मंत्री, भारत सरकार को ईमेल भेज कर अवगत करवाया है कि “ वरिष्ठ नागरिकों के आधार कार्ड में जो अंगूठा और उंगलियों की छाप हैं वे बुजुर्ग अवस्था में मशीन से घिस जानें के कारण या अन्य कारण से उठती नहीं हैं या मिलती नहीं एवं मशीन पर स्कैन नहीं होती है । इससे बुजुर्ग व्यक्तियों के सामनें विभिन्न योजनाओं एवं आवश्यकताओं में बड़ी समस्या आ रही है। जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी इस संदर्भ में कोई भी उचित समाधान प्रस्तुत करने में विफल हैं। इसलिये सुलभ व व्यावहारिक समाधान की आवश्यकता बनी हुई है। ” उन्होंने कहा कि “ आधार कार्ड में दर्ज पुतली से भी आधार कार्ड वेरिफिकेशन होता है किंतु ये मशीनें बहुत कम हैं, न के बराबर हैं। इस कारण से व्यक्ति को अंगूठे वाली मशीन पर ही निर्भर रहना होता है । इस तरह के भी मामले ...