संदेश

बी एस एन एल महान घोटाले लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेंच खाया बी एस एन एल, सत्ता चलाने के लिए .!

चित्र
भारत संचार निगम लिमिटेड घाटे में ..... कर्मचारियों को बोनस नहीं - अरविन्द सीसोदिया भारत संचार निगम लिमिटेड एक कमाऊ उपक्रम था, नवरत्न कंपनियों में आता था ! मगर गत ५-६ वर्षों से देश के लिए महत्वपूर्ण यह मंत्रालय और यह सार्वजानिक उपक्रम तमिलनाडू के डीएमके के खाते में है...! इस निगम को घाटे में देने और प्राईवेट कंपनियों को फायदा पहुचने का कारोवार बड़ी बेशर्मी से चल रहा है..! डीएमके का मतलव तमालनाडू के मुख्यमंत्री करुणानिधि है.., ए. राजा भले ही दिखावटी सचार मंत्रीं हों , असल में इस निगम की लूटपाट मुख्यमंत्री करुणानिधि कर रहे हैं और यह सब यू पी ए की केंद्र सरकार को समर्थन देने के बदले हो रहा है | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सहमती से हो रहा है..! सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस निगम से जुड़े टू- जी स्पेक्ट्रम आबंटन के घोटाले की सुनवाई करते हुए कहा केंद्र सरकार को सीएजी की रिपोर्ट में १.४ लाख करोड़ रूपये के संभावित नुकसान के अनुमान का जवाब देना चाहिए ..! इस मामले की अगली सुनवाई १५ नवम्बर २०१० को है ..! यह गड़बड़ इसलिए प्रमाणित है कि २ जी स्पेक्ट्रम आवंटन में सफल दो कंपनियों यूनिटेक व...