गहलोत साहब , कांग्रेस ही धर्म के नाम पर भेदभाव करती है - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota
गहलोत साहब , कांग्रेस ही धर्म के नाम पर भेदभाव करती है - अरविन्द सिसोदिया कोटा 15 नवम्बर । भाजपा के कोटा संभाग मीडिया सेंटर संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान कि “विपक्षी केवल धर्म के आधार पर राजनिति कर रहे है।” पर पलटबार करते हुये कहा है कि कांग्रेस ही धार्मिक भेदभाव करती है, उसनें लगातार सौ साल से हिन्दूओं के प्रति भेदभाव का ही रवैया रखा है। मात्र चुनावों में ही वे चुनावी हिन्दू बनते हैं। चुनाव बाद वे फिर से हिन्दूओं के प्रति दोयम दर्जे का व्यवहार करना प्रारम्भ कर देते हैं। उन्होनें कहा कानून से लेकर व्यवहार तक की समीक्षा कांग्रेस करले वह हमेशा हिन्दू और हिन्दूस्तान को नुकसान पहुचानें वाली और भेदभाव करने वाली ही साबित हुई है। सीसौदिया नें कहा कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस चुनावी हिन्दू बन गई थी मगर चुनाव के बाद सत्ता में आते ही उसनें हिन्दुओं से भेदभाव का उदाहरण प्रमाणित किया है कि 4 नवंबर, 2023 को कर्नाटक में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। कर्नाटक प्रशासन ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए उठाये कदमों में हिन्दू लड़कियों और महिलाओं के सा...