खून तो हम में राम और कृष्ण का ही है - मुस्लिम विधायक साफिया जुबेर khoon to hammen bhi ram or krishan ka hae
खून तो हम में राम और कृष्ण का ही है - मुस्लिम विधायक साफिया जुबेर राजस्थान विधानसभा में 1मार्च 2023 बुधवार को कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने हिंदुत्व पर बड़ी बात बोलीं। विधायक साफिया जुबेर ने खुद को और मेव समाज को राम-कृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा- मेव लोग अलवर,भरतपुर, नूंह और थोड़ा मथुरा में बसते हैं, जहां कृष्ण जी का जन्म हुआ था। वहीं कांग्रेस के ही विधायक अमीन खान ने कहा- भारत को हम सेक्युलर नहीं मानते हैं। भारत हिंदू राष्ट्र भी हो जाएगा, लेकिन हमें कोई मारेगा नहीं। साफिया जुबेर और अमीन खान शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बोल रहे थे। कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर नें कहा कि मैंने इतिहास निकलवाया कि हमारा अतीत क्या है? अलवर जिले की रामगढ़ सीट से विधायक साफिया जुबेर ने कहा- मैंने भी जागाओं (वंशावली लिखने वाले) से थोड़ा इतिहास निकलवाया कि हमारा अतीत क्या है? उसमें यह निकलकर आया कि मेव तो राम और कृष्ण के वंशज हैं। चाहे धर्म का परिवर्तन हो गया हो, लेकिन खून तो आदमी का नहीं बदलता। खून तो हम में राम और कृष्ण का ही है। विधायक ने कहा ...