कांग्रेस का विलाप, सहानुभूति बटोरने का प्रयास - अरविन्द सिसौदिया Congress tries to garner sympathy
कांग्रेस का विलाप गलत , राहुल के निर्णय को ही अदालत नें पूरा किया कांग्रेस का विलाप, सहानुभूति बटोरने का प्रयास - अरविन्द सिसौदिया Congress laments, tries to garner sympathy - Arvind Sisodia कांग्रेस अनाप सनाप बातें कर रही है, विपक्ष के कई अन्य नेता गण भी राहुल की सजा और सदस्यता समाप्त को लेकर निंदा कर रहे हैँ। अब एक बार फिर कथितरूप से लोकतंत्र और संविधान खतरे में आ गया है। जबकि सूरत की अदालत के निर्णय पर कांग्रेस का विलाप पूरी तरह अनुचित है और सत्तापक्ष पर मिथ्यारोपण का तो उन्हें कोई अधिकार ही नहीं है । कांग्रेस का यह छलपूर्ण आचरण भी अपराध है। अदालत का निर्णय तो क़ानून में लिखें शब्दों के अनुरूप ही आया है, यह सब तो स्वयं राहुल गाँधी के निर्णय के कारण ही हुआ, उनके ही सिद्धांत के कारण हुआ। जब 10 साल पहले , लालू प्रसाद यादव की इसी तरह सदस्यता जाने वाली स्थिति से बचानें के लिये उनकी ही पार्टी के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार द्वारा लाये गये आध्यादेश अर्थात कानूनी बचाव के उपाय को , उन्होंने " नानसेन्स " कह कर फाड़ दिया था । प्रेस के सामने सार्वजनिक रूप से फाड़ा था। अब वे उसमें ...