संदेश

Israel–Hamas war लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इजराईल को भी जीने का हक है - सिसोदिया Israel – Hamas war

चित्र
इजराईल को भी जीने का हक है - सिसोदिया इजरायल और हमास के बीच में जो युद्ध चल रहा है, यह युद्ध पूरी तरह हमास के द्वारा थोपा हुआ, हमास मात्र आतंकवादी संगठन है, यह कतई नहीं माना जा सकता... जिस संगठन ने कुछ ही मिनट के अंदर 5000 मिसाइलें, किसी दूसरे देश पर दाग दी हों.... और अभी तक 10000 से ज्यादा मिसाइल है वह इसराइल पर दाग चुका हो!  उसे मात्र आतंकी संगठन नहीं कह सकते,  बल्कि वह एक संगठित योजनाबद्ध और किन्हीं किन्हीं राष्ट्रों के द्वारा पोषित पल्लवित शक्ति संपन्न राष्ट्र जैसा ही है, हमास का मुखौटा लगाकर, हमास की नकाब लगाकर, हमास का पर्दा डालकर, उसके पीछे से कुछ देश, एक देश विशेष को समाप्त करने की योजना से कार्य कर रहे हैं और यह आक्रमण इसी दिशा में एक मल्टीनेशन आक्रमण है.....!   जहां तक इजराइल का संबंध है और उसमें रहने वाले यहूदियों का संबंध है,  भारत एक मानवतावादी देश है और ईश्वर की दी हुई सभी संततियों की रक्षा करता है, कभी हमने यहूदियों को भी अपने यहाँ शरण दी थी, उन्हें जीने हक दिया था, आगे बढ़ाने की उनकी आकांक्षाओं को हमने पल्लवित और पोषित किया था, वे भी ...