कोटा में एयरपोर्ट बनाने की गारंटी दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने BJP Rajasthan Kota
- हमारे पास भक्त प्रह्लाद और राणा सांगा की प्रेरणाएं हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए सिर्फ और सिर्फ एक परिवार ही सब कुछ है। - भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण... कांग्रेस इन तीनों बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है। - लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर जी के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। - आज कांग्रेस के समर्थन से राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद हैं। - कांग्रेस के जादूगर साहब अब कुछ ही दिनों के लिए सीएम की कुर्सी पर हैं। - किसानों का कल्याण भाजपा की प्राथमिकता है। - जिन भामाशाह पर पूरा राजस्थान गर्व करता है, कांग्रेस ने उनका भी अपमान किया है। - जिन्हें कांग्रेस ने कभी नहीं पूछा, मैं सेवक बनकर उनकी पूजा कर रहा हूं । - राजस्थान की कांग्रेस सरकार को लेकर जिस तरह का घनघोर गुस्सा है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। - 3 दिसंबर...कांग्रेस हो जाएगी छू-मंतर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार कोटा और अंता में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में कमल खिलाने का आह्वान किया। दोनों ही सभा में मोदी ने गहलोत पर सीधा हमला बोला। ...