संदेश

ashok ghalot लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डूबते जहाज से कूद -कूद कर भाग रहे कांग्रेसी - अरविंद सिसोदिया Rajasthan BJP

चित्र
  डूबते जहाज से कूद -कूद कर भाग रहे कांग्रेसी - अरविंद सिसोदिया  भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं कोटा मीडिया सेंटर के संयोजक अरविंद सिसोदिया ने जारी विज्ञप्ति द्वारा कहा है कि गहलोत सरकार के डूबते जहाज से कांग्रेसी कूद-कूद कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की एक तरफा लहर है, पार्टी नए ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ अपनी सरकार बनाएगी। सिसोदिया ने कहा कि " राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, इससे पहले राजस्थान विप्र बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के सदस्य राधेश्याम तंवर नें कांग्रेस की डूबती नैया को देखते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिए हैं। उन्होनें कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने भी स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य से इस्तीफा दिया और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा भी की । यह बहुत स्पष्टता से साबित करता है कि कांग्रेस की जमीनी हालात बहुत ही खराब है। सीसोदिया नें कहा " वहीं कांग्रेस के स्वायत्त शासन मंत्री शां...