श्री राम और दिवाली.... Ram Deepawali
दिवाली विशेष कथा श्री राम अयोध्या वापसी श्री राम कथा / 2023 || जय श्रीराम || रावण की मृत्यु के बाद राम विभीषण का राज्याभिषेक के बाद शीघ्र अयोध्या वापस जाना चाहते है क्योंकि भरत ने उनसे कहा था कि यदि चौदह वर्ष के बाद उन्होंने अयोध्या वापस आने में एक दिन की भी देर करी तो वह अपने प्राण त्याग देंगे। विभीषण रावण का पुष्पक विमान राम की सेवा में प्रस्तुत करते हैं जो मन की गति से उड़ता है। सुग्रीव व जामवन्त की इच्छा पर राम सबको अयोध्या लेकर जाते हैं। पुष्पक विमान से अयोध्या वापस जाते समय राम मार्ग में भारद्वाज मुनि के आश्रम में उतरते हैं। वह आश्रम में प्रवेश करने से पहले हनुमान को सूचना देने भरत के पास नन्दीग्राम भेजते हैं। राम को अपने मित्र निषादराज गुह को दिया वचन भी याद है। वह उसके पास भी जाते हैं। सीता गंगा मैया की आराधना करती हैं। गंगा उन्हें अटल सुहाग का आशीर्वाद देती हैं। हनुमान ब्राह्मण का रूप रखकर नन्दीग्राम पहुँचते हैं। वहाँ भरत राम की अयोध्या वापसी की कोई सूचना न मिलने पर अग्नि समाधि लेने की तैयारी कर रहे हैं। ब्राह्मण वेशघारी हनुमान भरत को राम का सन्देश देते ह...