संदेश

isis लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ममता बनर्जी आतंकवादियों से बेटियों को सावधान क्यों नहीं होनें देना चाहतीं ?- अरविन्द सिसौदिया The Kerala Story and mamta banrji

चित्र
ममता बनर्जी आतंकवादियों से बेटियों को सावधान क्यों नहीं होनें देना चाहतीं ?- अरविन्द सिसौदिया - बेटियों को सावधान क्यों नहीं होनें देना चाहती ममता बैनर्जी , वोट बैंक को लेकर इतनी बडी गिरावट शेम शेम ।। - बेटियां बचाओ, द केरल स्टोरी दिखाओ ! पूर्व कांग्रेसी एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नें बिना किसी कारण के द केरला स्टोरी नामक फिल्म को पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित की, इस प्रतिबंध को सर्वोच्च न्यायालय ने हटा दिया । इससे पूर्व में भी केरल हाईकोर्ट ने बहुत स्पष्टता से कहा है कि यह फिल्म किसी पंथ सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ है। स्वयं केरल सरकार तक ने इसे बैन नहीं किया । यह फिल्म विदेशों में भी रिलीज हुई है। मूलतः द केरल स्टोरी भारत ही नहीं तमाम दुनियां की बेटियों को सावधान करती हैं सावचेत करतीं है। कि लव जिहाद में भोली भाली लडकियों को फंसा कर किस तरह उनकी जिन्दगी नर्क बना दी जाती है.....। ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं , उन्हे अपने राज्य की लडकियों के हितों की चिन्ता करनी चाहिये थी...। किन्तु चिन्ता उन्होनें आतंकवादियों के आसुरी मुसूबों को...

खुर्शीद की खुशामद,स्वार्थ की कवायत - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
     खुर्शीद की खुशामद,स्वार्थ की कवायत अनुभवी खुर्शीद जानते हैं कि कांग्रेस के असली नेता राहुल ही हैं और खड़गे कुछ समय के महमान कांग्रेस मूलतः ब्रिटिश गवरमेन्ट के द्वारा स्थापित करवाई गई पार्टी है, जिसका मकसद ब्रिटिश भक्त भारतीय तैयार करना था। जब भी इस पार्टी में प्रखर अंग्रेज विरोधी, प्रखर राष्ट्रभक्त, प्रखर हिन्दू वादी या भारत का भला चाहने वाले उभरे तो उन्हे  बडी निर्दता से विफल किया गया । वहीं कांग्रेस में हिन्दू विरोधी नेताओं का बहुत सम्मान रहा है । स्वतंत्रता के संघर्ष में भी प्रखर हिन्दू वादी नेता बालगंगाधर तिलक को मुख्यधारा से अलग कर उनके स्थान पर दक्षिण अफ्रिका से मोहनदास करमचन्द गांधी को आयात कर स्थापित करनें में ब्रिटिश सरकार का बहुत बडा षडयंत्र था। योजनापूर्वक तिलक को जेल में डाल दिया गया था । यह लम्बी कहानी है, कई भागों में चलने वाले उपन्यासों की तरह। कांग्रेस के बडे नेता और उत्तरप्रदेश की मुस्लिम राजनीति में सक्रीय पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद अपने उलझे बयानों के लिये विख्यात हैं। हाल ही में उन्होनें दो विवादास्पद बयान दिये है। जो तथाकथित गांधी प...

तालिबानी सरकार बनने से आतंकवादियों के हौंसले बढ़े,विश्व भर में चिन्ता

चित्र
तालिबानी सरकार बनने से आतंकवादियों के हौंसले बढ़े,विश्व भर में चिन्ता - अरविन्द सिसौदिया    9414180151 अमरीका ने जिस गैर जिम्मेवाराना तरीके से आफगानिस्तान से पलायन किया और आतंकी संगठनों को शस्त्र और शासन सौंप दिया। उसके खतरे अब सामने आने लगे है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में आतंकवाद फिर सिर उठाने लगा है। चीन में भी चिन्ता बढ़ी है, रूस नें खुल कर सभी को सावधान किया है। वहीं ब्रिटेन में एक सांसद की चर्च में घुस कर आतंकवादी ने हत्या कर दी है।       तालिवान शासन के बाद आतंकी घटनाओं में वृद्धि आठ अलग अलग रिपोर्टें पढ़ कर इसका अनुमान लगाया जा सकता है।  1- 18 Sep 2021, 9:25 AM Engagement: 0 चीन इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या अफगान तालिबान ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) पर नकेल कसने के अपने वादे को पूरा करेगा। अफगान तालिबान के प्रवक्ता ने ग्लोबल टाइम्स के साथ साक्षात्कार में कहा कि कई ईटीआईएम सदस्यों को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया था, उसके बाद सवाल बने रहे। चीनी सरकार ने आतंकवादी समूह पर अपनी चिंताओं को दोहराया है, क्योंकि यह चीन की राष्ट्रीय...