मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार राजस्थान की खुशहाली के लिये कृतसंकल्पित - सांसद सी पी जोशी
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के प्रथमवर्ष पूर्ण होनें के क्रम मे पत्रकारवार्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार राजस्थान की खुशहाली के लिये कृतसंकल्पित - सांसद सी पी जोशी 24 दिसम्बर,कोटा । राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होनें के अवसर पर कोटा शहर जिला भाजपा के तत्वाधान में मंगलवार अपराहन मे पत्रकारवार्ता आयोजित कर भजनलाल शर्मा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को मुख्यवक्ता चितौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी नें प्रमुखता से बताईं। पत्रकारवार्ता में शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें पार्टी का दुप्पट्टा पहना कर जोशी का स्वागत किया। इस दौरान मंचस्थ ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा श्रीमती कल्पना देवी , भाजपा की प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी एवं कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सीसौदिया रहे। स्वागत जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा नें किया। पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये लोकसभा सांसद सी पी जोशी नें कहा कि राजस्थान की जनता ने जिस विश्वास से 2023 में भाजपा को बहूमत देकर राज्...